
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।18 मार्च का दिन सोनीपत के लिए खास होने जा रहा है। इस दिन प्रसिद्ध दानवीर और समाजसेवी शशिकांत कौशिक हिंदू नव वर्ष संदर्भ में धर्म सम्मान कार्यक्रम के तहत सोनीपत के सभी मंदिरों के पुजारियों और उनके संचालकों/ प्रबंधकों को सम्मानित करेंगे। उन्हें दान दक्षिणा और उपहार भी देंगे। इन सब पात्रों को सूचीबद्ध और आमंत्रित कर लिया गया है। यह कार्यक्रम सुबह है 9:00 बजे से 1:00 तक श्री शशिकांत कौशिक के सोनीपत सेक्टर 15 स्थित मकान 980 -981 पर आयोजित किया जा रहा है। उपरोक्त पुरोहित, पुजारी व पंडितों के अलावा आमंत्रित गणमाण्य लोगों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया है। बताया गया है कि शशिकांत कौशिक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सोनीपत के प्रत्येक मंदिर में कूलर दान करने और 18 मार्च से पहले इसे भिजवाने की भी व्यवस्था कर ली गई है।
सब जानते हैं कि धर्म स्थलों पर कूलर पंखे दान करने की शशिकांत कौशिक की मुहिम कई वर्षों से जारी है। उन्होंने सर्दियों में निशुल्क कंबल बांटने का काम युद्ध स्तर पर किया है। वह जन कल्याण के लिए हर तरह से आगे आने को तैयार रहते हैं ।इस मामले में श्री कौशिक का कोई सानी नहीं है। उन्होंने ऐसे रिकॉर्ड स्थापित किए हैं कि जिन्हे तोड़ना तो दूर इसके बारे में गम्भीरता पूर्वक सोचना भी आसान नहीं है
उन्होंने कई जगह निशुल्क लाइब्रेरी ,नेत्र चिकित्सा सेवा में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

