
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा ।
गुरुग्राम 23 फरवरी। सोमवार को एक व्यक्ति ने थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया गया यह फौज से रिटायर है। 21 फरवरी की रात को वह सैक्टर-5 से सैक्टर-60 जा रहा था तो वाटिका चौक से फरीदाबाद रोड पर इसकी कार एक अन्य कार से भीड़ गई। जब यह गाड़ी देखने के लिए दरवाजा खोलने लगा तो दूसरी गाड़ी में से कुछ युवक आए और इसको इसकी गाड़ी से बाहर खींचने लगे तथा इसके साथ मारपीट करने लगे । इसको गाड़ी से बाहर नीचे गिरा दिया और लातों से इसके साथ मारपीट करने लगे । बियर की बोतल से इसकी गाड़ी की लाइट व शीशे तोड़ दिए। इसके बाद वे व्यक्ति इसको अपनी गाड़ी में बैठाकर कहीं और ले जाने का प्रयास करने लगे लेकिन इसकी गाड़ी उन लोगों से नहीं चली इसके बाद उन्होंने वहीं पर गाड़ी में हुए नुकसान की भरपाई के लिए इससे 30 हजार रुपए यूपीआई से ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत पर थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में सोमवार को 05 आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान पंकज (उम्र-23 वर्ष) निवासी निगाणीवास जिला रेवाड़ी, विकास (उम्र-21 वर्ष) निवासी बगथला रेवाड़ी, निखिल (उम्र-21 वर्ष) निवासी मसानी रेवाड़ी, साहिल (उम्र-22 वर्ष) निवासी खेड़ी तलवाना जिला महेंद्रगढ़ व अंकित कुमार (उम्र-22 वर्ष) निवासी खेड़ी तलवाना जिला महेंद्* के रूप में हुई है।पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी दिनांक 21. फरवरी को बादशाहपुर में शादी में आए थे। आरोपी पंकज,साहिल व अंकित निप्पोन कंपनी रेवाड़ी में काम करते हैं। तथा विकास बीए सेकंड ईयर व निखिल बीकॉम सेकंड ईयर में पढ़ाई कर रहा है।
