
Sunetra Pawar की डिप्टी सीएम की शपथ ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। राहुल-प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने भाजपा के हिंदुत्व पर तीखे सवाल उठाए हैं। शर्मा ने कहा, “अभी पति अजित पवार की चिता की राख ठंडी भी नहीं हुई और पत्नी डिप्टी सीएम बनने जा रही है।
उन्होंने सवाल उठाएं, क्या तेरहवीं का इंतजार नहीं करना चाहिए था? यह भाजपा के फर्जी हिंदुत्व की पोल खोल रहा है। हिंदू धर्म के ठेकेदार बनने वाले ये लोग 13 दिन के शोककाल और शुभ कार्यों की मनाही को भूल गए?
“शरद पवार की नाराजगी ने भड़काया विवाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार, जो Sunetra Pawar के चाचा ससुर हैं, ने भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि सुनेत्रा ने डिप्टी सीएम शपथ लेने को लेकर उनसे कोई सलाह नहीं ली।
शरद पवार ने इसे उनकी खुद की पार्टी का फैसला बताया, उनके इस बयान ने परिवार में दरार की अटकलें तेज कर दीं हैं।
हिंदू परंपराओं का हवाला देकर विपक्ष ने इसे घेर लिया है।
