
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
नई दिल्ली।
एक नई खबर है कि यूजर्स जल्दी ही अपना जीमेल एड्रेस बदल सकेंगे। बताया जा रहा है कि जल्द ही गूगल अपने यूजर्स को जीमेल एड्रेस में बदलाव की सुविधा देने जा सकता है। इस नए फीचर के जरिए यूजर्स बिना नया अकाउंट बनाए अपने मौजूदा जीमेल यूजरनेम को सुविधा अनुसार बदल सकेंगे। बताया जा रहा है कि यह सुविधा खास तौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी होगी, जो पुराने या गलत नाम वाले ईमेल एड्रेस से छुटकारा पाना चाहते हैं। हालांकि गूगल की ओर से इसे लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन आने वाले समय में यह फीचर रोलआउट किया जा सकता है।
