दक्ष दर्पण समाचार सेवा (चंद्रशेखर)
यमुनानगर :स्टेट हाइवे यमुनानगर-जगाधरी पर सरोजनी कालोनी के पास बनी झुग्गी झोपड़ीयो को उखाड़ फेंक दिया गया है। पिछले दस सालों से सड़क के किनारे बैठे झुग्गी झोंपड़ी वाले कोई मकान व स्थाई निवास न होने के कारण सड़क किनारे रह रहे थे। और जैसे तैसे अपने बच्चों का लालन-पालन कर गुजारा कर रहे थे। आज नगरनिगम के कर्मचारियों ने उनकी झुग्गी झोंपड़ियों को उजाड़ दिया।,झुग्गी झोंपड़ियों में रह रही सीमा का कहना है कि जिला प्रशासन पहले भी एक बार आया था और उनके कहने पर हमने सड़क किनारे बनी अपनी झोंपड़ियो को बीस फुट पीछे हटा लिया था,लेकिम आज फिर बिना कोई सूचना दिए हमारी झोपड़ियां तोड़ दी और हमारा घरेलू सामान भी उठाकर ले गए।जबकि हमने नगरनिगम अधिकारियों को कहा कि हमे दो दिन का समय दिया जाए ताकि हम कंही ओर अपना ठिकाना बना ले और अपने बच्चों को भी ले जाएंगे।उनका यह भी कहना है कि हमारी कोई सुनवाई नही हो रही। एक तरफ तो सरकार गरीबो को मकान बनाकर देने व हर गरीब के पास छत होने की बात कर रही है। वंही दूसरी तरफ गरीबो को जिला प्रशासन उजाड़ने का काम कर रहा है।
दूसरी तरफ नगरनिगम के अधिकारियों का कहना है कि ये झुग्गी झोंपड़ियों वाले स्टेट हाइवे पर अवैध रूप से कब्जा कर अपनी झोंपड़ियां बनाकर रह रहे है। जिला प्रशासन ने इन्हें कई बार यंहा से अपनी झोपड़ियां उठाने के बारे कहा लेकिन इन्होंने प्रशासन के आदेशों की पालना नही की ओर अवैध कब्जा बरकरार रखा।नगरनिगम द्वारा अवैध कब्जों को हटाने व स्वच्छ अभियान के तहत कार्यवाही कर इन्हें यंहा से हटाया गया।उनका यह भी कहना था कि सड़क किनारे बनी झोपड़ियों के कारण कई दुर्घटनाए भी हो चुकी है।
