दक्ष दर्पण समाचार सेवा
गुरुगाम: श्रीमाता शीतला देवी श्राइन बोर्ड के पूर्व सदस्य और आचार्य पुरोहित संघ के अध्यक्ष कथावाचक पं. अमर चन्द भारद्वाज ने ज्योति पार्क रोड पर श्री बाला जी प्रॉपर्टीज के शुभारम्भ पर हवन-पूजन के दौरान देशहित में अनोखी पहल करते हुए पूजा में सम्मिलित सभी सदस्यों को स्वदेशी अपनाओं अभियान की शपथ दिलाई। पंडित अमरचंद भारद्वाज ने कहा कि देश को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए स्वयं स्वदेशी सामान खरीदें और अपने मित्रों एवं रिश्तेदारों को देश में निर्मित सामानों को खरीदने के लिए प्रेरित करें। यही देश की सच्ची सेवा होगी। पंडित अमर चंद्र भारद्वाज ने कहा स्वदेशी अपनाने से ही आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का सपना पूरा होगा। स्वदेशी समानों को अपनाने से अपने देश का वह पैसा अपने देश में ही रहेगा जो विदेशी सामानों के अपनाने से विदेशों में जाता है। इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और इसका परिणाम विकसित भारत के रूप में प्राप्त होगा जो हमारे देश के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। पंडित अमरचंद भारद्वाज ने कहा कि हम भारत के नागरिक आजादी के बाद से ही विकसित भारत का सपना देख रहे हैं। यह सपना तभी पूरा हो सकेगा जब हम देश के सभी नागरिक अपने ही देश के समानों का इस्तेमाल करने का संकल्प लेंगे। पंडित अमरचंद भारद्वाज ने कहा कि जब हम स्वदेशी अपनाएंगे तो अपने देश के सामानों की मांग बढ़ेगी और इससे रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से श्री संजय थरेजा एवम उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता थरेजा,श्रीमती शान्ती थरेजा माता जी, यजमान के रूप में पूजा करा रहे निशान्त थरेजा व रीना थरेजा, श्रीमती गीता कुकरेजा, पुत्र हन्नी कुकरेजा, कमल नासा आदि उपस्थित रहे ।

(स्वदेशी अपनाओ की शपथ दिलाते हुए कथावाचक पं. अमर चन्द भारद्वाज )
