दक्ष दर्पण समाचार सेवा

चण्डीगढ़।
कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों के चुनाव के समय पार्टी के परंपरागत वोट बैंक वाल्मीकि समाज को प्रतिनिधित्व देते हुए प्रोफेसर राजेश वैद्य को जिला करनाल कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) का अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया तो इसका वाल्मीकि समाज के अलावा समस्त दलित समाज ने भी स्वागत किया। श्री वैद्य को उनकी विद्वता का तो लाभ मिला ही, चुनाव लड़ने का लाभ भी मिला। उन्होंने सिरसा सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर अपनी ताकत दिखाई और बाद में वह हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य भी रहे।

वाल्मीकि समाज ने प्रोफेसर राजेश वैद्य के जिला कांग्रेस अध्यक्ष करनाल ग्रामीण बनने पर उनका करनाल में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया , जिसमें जिला करनाल की सभी विधानसभा के साथ साथ प्रदेश के अन्य जिला से आये साथियों ने पगड़ी पहना कर स्वागत किया l जिला अध्यक्ष श्री वैद्य ने अभिनंदन समारोह को सफल बनाने के लिये समाज के सभी साथियों व कांग्रेस परिवार के सभी कार्यकर्ताओ का कोटि कोटि आभार व्यक्त किया है।

