
@दक्ष दर्पण
पंचकूला, 1 जून : गृहस्थ जीवन जीते हुए ही सेवा, सिमरन व सत्संग करें।यह उदगार बहन अमनजीत ने पंचकुला सेक्टर-9 स्थित निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित महिला संत समागम के दौरान कहे। इस अवसर पर अनेकों बहनों ने स्किट, गीतों व विचारों द्वारा मिशन के सत्य के संदेश को प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माता सविंदर जी ने बाबा हरदेव सिंह जी तथा राजमाता कुलवंत जी के सानिध्य में गृहस्थ जीवन की अटूट मिसाल कायम की। उसी प्रकार हमें भी दांपत्य जीवन में प्रेम, सहयोग द्वारा जीवनमयी इस रथ को चलाना तो है ही साथ ही सेवा, सिमरन व सत्संग को भी जीवन का अंग बनाना है। उन्होने इस बात को समझाते हुए कहा कि जिस प्रकार से जीवन जीने के लिए वायु व अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन करते है वहीं रूह की खुराक सेवा, सिमरन, सत्संग है। जब खाद्य पदार्थों की खुराक में कमी होती है तो शरीर कमजोर हो जाता है। और रूह की खुराक में कमी आती है मन अशांत व विचलित रहता है। सत्संग में आकर ही अरदास, विश्वास व प्रयास मजबूत होता है।
इस अवसर पर चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज श्री ओ.पी. निरंकारी जी व स्थानीय संयोजक श्री एस.,के.सोनी जी ने महिला समागम के सफल आयोजन की बधाई दी तथा सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर परिवार व समाज का भला करें।
