
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ ।
सनातन संस्कृति को समर्पित कल्पकथा परिवार की संवाद प्रभारी श्रीमती ज्योति राघव सिंह ने बताया कि रविवार दिनाँक ०६ अप्रैल २०२५ को अपराह्न ४.३० बजे से कल्पकथा साहित्य संस्था की १९१वीं ऑनलाइन काव्यगोष्ठी में देश भर से जुड़े काव्य सुधिजनों ने राम जन्मोत्सव पर काव्य रचनाओं से मानों भक्ति रस बरसा दिया।
दीदी श्रीमती राधा श्री शर्मा जी की अध्यक्षता एवं आशुकवि श्री भास्कर सिंह "माणिक" जी के संचालन के कार्यक्रम का शुभारंभ वाराणसी से जुड़े विद्वत साहित्यकार श्री अवधेश प्रसाद मिश्र "मधुप" जी द्वारा गुरु वंदना, गणेश वंदना, एवं सरस्वती वंदना, के साथ हुआ।
आनंद उमंग और उल्लास की शाब्दिक गंगा में गोते लगाते हुए प्रभु श्री राम के जीवन पर आधारित प्रश्नावली, के साथ आठवां काव्य रचनाओं के आयोजन में हरियाणा, उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, के कलमकारों ने की सृजन ऊर्जा से प्रवाहमान कार्यक्रम चार घंटे तक चला।
कार्यक्रम में अग्रांकित रचनाकार सहभागी रहे।
01) डॉ ऊषा पाण्डेय “शुभांगी” जी, कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
02) श्री गोपाल कृष्ण बागी जी, हल्द्वानी (उत्तराखण्ड)
03) डॉ अंजू सेमवाल जी, उत्तरकाशी (उत्तराखंड)
04) श्रीमती किरण अग्रवाल जी, प्रतापगढ़ (उप्र)
05) श्री अर्चित सावर्णी, औरंगाबाद (बिहार )
06) श्रीमती पुष्पा साहू “मीरा” जी, प्रयागराज (उप्र)
07) श्री अवधेश प्रसाद मिश्र “मधुप” जी, वाराणसी (उप्र)
08) श्रीमती रानी शर्मा जी, बाड़ी धौलपुर (राजस्थान)
09) श्रीमती ज्योति राघव सिंह जी, चोगलमसर लेह (लद्दाख)
10) डॉ जया शर्मा ‘प्रियम्वदा’ जी, सूरदास सीही, फरीदाबाद (हरियाणा)
11) श्री भास्कर सिंह “माणिक” जी, कोंच जालौन (उप्र)
12) डॉ. चंदा देवी स्वर्णकार जी, जबलपुर (मप्र)
13) श्रीमती राधा श्री शर्मा जी,
14) पवनेश मिश्रा
अध्यक्षीय उद्बोधन में दीदी श्रीमती राधा श्री शर्मा जी ने गोपाल कृष्ण बागी जी के विचार की अनुशंसा करते हुए धर्म को समझने, एवं धर्मानुकूल आचरण करने की आवश्यकता पर बल देते हुए सहभागी रचनाकारों को भविष्य के मंगलकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश की श्रीमती किरण अग्रवाल जी ने “सर्वे भवन्तु सुखिन:” शान्ति पाठ के साथ के साथ सभी का आभार व्यक्त किया।
