
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
नई दिल्ली ।
दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के लिए पांच ड्राई डे घोषित किए हैं। इन दिनों राजधानी में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। सरकार ने यह फैसला धार्मिक अवसरों की गरिमा बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया है।
दिल्ली में राम नवमी छह अप्रैल, महावीर जयंती 10 अप्रैल, गुड फ्राइडे 18 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई और ईद-उल-जुहा छह जून को ड्राई डे रहेगा। इन दिनों शराब की दुकानें, होटल, रेस्तरां और क्लबों में शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक होगी।
