
@ दक्ष दर्पण पंचकूला।
जो हाथ बढ़ाया सेवा को, वह देव सामान कहलाए, उनके पुण्य की छाया में हर आंगन खुशहाली पाए ,इस यथार्थ को सच करते हुए।
श्री फीमेल पावर मंच की तरफ से रेखा और मीनू दो जरूरतमंद बेटियों की शादी का सामान दिया गया । जिसमें बर्तन, कपड़े, कंबल आदि का सहयोग दिया गया और प्रयास ग्रुप से सुषमा शर्मा किम इनका योगदान रहा। श्री फीमेल पावर मंच से सविता गुप्ता, प्रतिभा, मंजू चंदेल, शैली शर्मा, ममता भसीन, निशा , यशिका, पूनम , अनुराधा पुरी, गौरी पुरी सुषमा बिंदल इन सब का सहयोग रहा आशा शर्मा ,श्याम लहंगा हाउस की भागीदारी से यह कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहा।
गम के अंधेरों में जो दीप जलाए ,उनके
पुण्यों से यह जग मुस्काए।
