
@दक्ष दर्पण
पंचकूला: प्राथिमक प्रशिक्षण केन्द,भानू,पंचकुला (हरियाणा) में श्री एपीएस निम्बाडिया महानिरीक्षक प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र के कुशल मार्गदर्शन में पाई अकैडमी पंचकुला द्वारा स्ट्रेस मैनेजमेंट, अनुशासन, कौशल विकास से सम्बन्धित कार्यशाला का समापन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि श्री एपीएस निंबाडिया महानिरीक्षक प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, भानू, पंचकूला (हरियाणा) थे ।
इस कार्यशाल में प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र भानू भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के अधिकारी तथा अधिनस्थ अधिकारी द्वारा भाग लिया ।
तनाव प्रबंधन कार्यशाला के आयोजन का उददेश्य था बल में बढ रहे तनाव एवं आत्म हत्याओं के मामलो को देखते हुए बल की उच्च इकाईयों से समय समय पर बल में तनाव प्रबंधन करने के निर्देश् प्राप्त होते रहते है, इन्हे ध्यान में रखते हुए इस कार्याशाला का आयोजन करवाया गया । आज के व्यस्तम जीवन में प्रत्येक कर्मी तनाव से पीडित है लोक छोटी छोटी बातों को गइराईयों से सोचकर तनावग्रस्त हो जाते है। तनाव हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक हानिकारक होता है । अगर वक्त रहते हुए स्ट्रेस एवं चिंता को कम नहीं करने पर इसका प्रभाव हमारी ऑफिसियल एवं व्यक्तिगत जीवन पर पडता है।

बल कर्मियों की तनाव भरी जिन्दगी में खुशहाली लाने के लिए प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र में श्रीमती प्रियंका पुनिया व्याख्यान, तथा प्रजेंटेशन द्वारा तनाव प्रबन्धन, व्यवहार, अनुशासन एवं कौशल विकास पर जानकारी दी गई ।श्री एपीएस निंबाडिया महानिरीक्षक, प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र भानू द्वारा श्रीमती प्रियंका पुनिया का धन्यवाद किया ।

