
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
बावल।
बावल कस्बे के अंतर्गत गाँव धारण की ढाणी के रहने वाले मुकेश पहलवान के सुपुत्र सौरव डागर की सगाई महेन्द्रगढ़ जिले के गाँव कोथल खुर्द के रहने वाले नत्थू राम की बेटी सपना के साथ हुई है।

सौरव डागर की शादी की तारीख फाइनल हो गई जिसके बाद एक तय समय के अनुसार 4 दिसम्बर को लग्न देने का शुभ अवसर के दिन कन्या पक्ष की तरफ से कन्या के पिताजी नत्थूराम ने अपनी स्वेच्छा से अपनी बेटी की खुशी के लिए लग्न में ग्यारह लाख ग्यारह हजार ग्यारह सौ ग्यारह रुपये अपने दामाद सौरव डागर की झोली में नकद रखें।
लेकिन मुकेश पहलवान व उनके सुपुत्र सौरव ने यह लग्न में आए हुए नकद ग्यारह लाख ग्यारह हजार ग्यारह सौ ग्यारह रुपये को वापस कन्या पक्ष को सौप दिया।
वर पक्ष से लड़के के पिताजी मुकेश पहलवान ने बताया की जी हमारे लड़के ने एक NGO माँ भारती फाउउंडेशन के नाम से चलाया हुआ है। जब यह सभी को अच्छे कार्य की राह दिखाता है।
समाज में बिना दहेज़ के शादी करने की सीख देता है। सभी अच्छे कार्यों को बढ़ावा देता है तो फिर हम कैसे यह दान दहेज़ ले सकते है।
इसलिए हमने अपनी स्वेच्छा से कन्या पक्ष का मान सम्मान रखते हुए कन्या के पिताजी नत्थूराम से मात्र केवल एक रुपया लेकर शादी करने का फैसला किया है।
इसलिए लग्न में आए हुए ग्यारह लाख ग्यारह हजार ग्यारह सौ ग्यारह रुपये को ससम्मान के साथ कन्या पक्ष को वापस लौटा दिए गया है।
समाज में यह एक अच्छी पहल व शिक्षा जाएगी। जब दहेज रहित शादियाँ होंगी तो कभी भी एक बेटी के बाप पर कोई जोर नही पड़ेगा।
वर पक्ष से दूल्हे सौरव डागर ने कहा की जब मै खुद एक NGO चलाता हु तो मेरा किसी भी तरह से कोई अधिकार नही बनता है की मै एक बेटी के बाप को इस तरह से खर्चे के बोझ के नीचे दबाऊं। यह सरासर अन्याय व गलत है।
हमारे बीच में आज उप पुलिस अधीक्षक राजेश चेची भी आए हुए है। यह उन्ही के मार्गदर्शन का रास्ता है जिस पर आज हम चल रहे है। इसलिए किसी भी तरिके से इस तरह आए हुए दान दहेज़ के हम खिलाफ है।
अगर एक पिता को इस तरह से कुछ करना ही है। तो हम यह संदेश देंगे की आप अपने बच्चों को अपनी बेटी को अच्छा पढ़ाओ लिखाओ।
ताकि भविष्य में वो अपने पैरों पर खड़ी हो जाए। बेटी के अच्छे पढ़ने लिखने से दो परिवारों का नाम रोशन होता है। दो परिवार एक साथ कामयाब होते है। बेटी जब अच्छी पढ़ी लिखी होगी तो एक बेटी के बाप को कभी दहेज देने की नौबत भी नही आएगी।
इसलिए हमारी NGO मा भारती फाउंडेशन की तरफ से यही संदेश देना चाहेंगे की दहेज़ ना ले, और ना ही दहेज़ दे। बिना दान दहेज़ के शादी करनी चाहिए। आज उसी रास्ते पर चलते हुए हमने सिर्फ शगुन के तौर पर एक रुपया लिया है।
इस कार्यक्रम के उपलक्ष में लड़का पक्ष की ओर से
डी. पी राजेश चेची , अनिल रायपुर , मुकेश जुली , रोहन पार्षद , सतीश रावत , हरीश पायला , छत्तरपाल चेयरमैन , जे.पी पंडित, बुधराम , पवन कुमार सोहनलाल , फूल सिंह , उमराओ , अमीलाल , सुनील , रामजस , सुभाष , अनूप , राहुल , किन्नर समाज से प्रीत कौर
वधुपक्ष: रतिराम, वेदपाल , रामजीवन , मुकेश , सतीश , धर्मवीर, रोताष , सुबाष , रणबीर , बलजीत , यशपाल, परमजीत, राजेश, सुबेसिंह
लग्न समारोह में उपस्थित रहे
