

*रेनू गौड़*
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
लखनऊ l राजधानी के हिन्द नगर में स्थित सेंट मीरास इण्टर कॉलेज में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। मीडिया से बात करते हुए विद्यालय के प्रबंधक विनोद रातड़ा ने कहा कि बाल मेले के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है l टीचर्स ने स्टॉल लगाए है और बच्चे खरीददारी कर रहे है l टीचर्स के अंदर एक भावना रहती है कि बच्चे टीचर्स से मिलकर रहे, जो स्टॉल लगे हैं उसका सारा मुनाफा टीचर्स का रहेगा। विद्यालय के प्रबंधक ने कहा कि बाल दिवस के इस शुभ अवसर पर बच्चों को कहा कि बच्चे खूब पढ़े लिखे और विद्यालय के साथ साथ अपने माता पिता का नाम भी रोशन करें l
