
@Daksh darpan
नई दिल्ली: देश में एडवेंचर टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। विभिन्न प्रदेशों को मध्यप्रदेश की पहल का अनुसरण करना चाहिए। जहां एडंवेचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लगातार सरकार कारगर और व्यावहारिक तरीके से अपना काम कर रही है। यह बात अब किसी से छुपी नहीं है कि मध्य प्रदेश का एडवेंचर टूरिज्म सफलता की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की रुचि के दृष्टिगत मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा डाइविंग फेस्टिवल के चौथे संस्करण का आयोजन 9 नवंबर से किया जा रहा है। यह आयोजन धार्मिक नगरी उज्जैन में किया जा रहा है। इसी दौरान उज्जैन के एसपी ने 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि, मुख्यमंत्री जी ने उज्जैन को इतनी बड़ी सौगात दी है, मैं उनका धन्यवाद देता हूं, बाबा महाकाल की नगरी और शिप्रा मैया के आसमान से दर्शन करना अपने आप में एक सुखद अनुभव है। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे प्लेन ऊपर जाता है, डर बढ़ा , जब दरवाजा खुला है तो डर और बढ़ा लेकिन जब उनसे कहा गया कि, आप निश्चिंत रहें, और कूद जाएं, उसके बाद के जो 5 से 10 सेकंड थे, वह जीवन के सबसे सुखद अनुभव में से एक थे। ऊपर से कूदना, और धीरे-धीरे नीचे आना, बीच में पैराशूट को चलाना शानदार अनुभूति और अनुभव था। उन्होंने कहा कि मैं संस्कृति विभाग की पूरी टीम को और सभी को धन्यवाद देता हूं।उज्जैन में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्काई डाइविंग फेस्टीवल की शुरूआत की जा रही है, जहां 9 नवंबर से शुरू होने वाले इस फेस्टीवल को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। वहीं उज्जैन में 3 माह के लिये पर्यटकों को 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर महाकाल की नगरी को देखने का रोमांचकारी अनुभव मिल सकेगा। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने फेस्टीवल से जुड़ी अहम जानकारी देते हुए बताया कि, संस्था द्वारा उच्चतम मानकों के साथ प्रशिक्षित स्काई डाइवर के सहयोग से स्काई डाइविंग कराई जायेगी। यह पूर्णतः सुरक्षित है।
