धर्मपाल वर्मा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpandaily@gmail.com
चण्डीगढ़।
आज 20 सितंबर को गठबंधन उम्मीदवार बृजपाल छप्पर के पुत्र दुष्यंत छप्पर ने कोत्तरखाना के सरपंच व सभी पंचों से मुलाकात की। उन्होंने सभी से बृजपाल छप्पर के लिए वोट की अपील की और सभी गांव वासियों ने बृजपाल छप्पर कोअपना समर्थन देने का ऐलान किया।
उधर विधायक रेनू बाला समर्थक कमल गुर्जर सलेमपुर कोही,संदीप गुर्जर कट्टरवादी साहित्य सुमित बंसल अमरजीत मिस्त्री ने कांग्रेस छोड़ तथा अंकित ने बीजेपी छोड़ कर बसपा में शामिल होने की घोषणा की। इन सब ने अपने साथियों के साथ बसपा+इनेलो गठबंधन प्रत्याशी बृजपाल को दिया अपना समर्थन देने का भी ऐलान किया।आज ही गांव भोगपुर अकादमी में भाई विकास कोच के नेतृत्व में सभी नौजवान खिलाड़ियों ने दुष्यंत के माध्यम से बसपा + इनैलो गठबंधन प्रत्याशी बृजपाल छप्पर को अपना समर्थन दिया ।

दुष्यंत ने सभी खिलाड़ियों से बृजपाल छप्पर के लिए वोट की अपील की उनके आश्वासन के बाद दुष्यंत ने सभी खिलाड़ियों का धन्यवाद किया।

सढौरा विधानसभा क्षेत्र में एक तरह से बसपा उम्मीदवार बृजपाल छप्पर के पक्ष में निरंतर हवा बनती जा रही है और लोगों ने छप्पर को कामयाब बनाने का संकल्प ले लिया लगता है इससे सट्टा रोड भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के साथ-साथ कांग्रेस के स्थानीय विधायक की चिंताएं भी बढ़ गई है बृजपाल छप्पर के पक्ष में जो माहौल बन रहा है उसे सहज ही समझा जा सकता है।
