
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2024@gmail.com
चण्डीगढ़ समाजसेवी दानवीर शशिकांत कौशिक समाज सेवा और गौ सेवा में हर समय तक पर रहते हैं। पिछले दिनों सेवा में एक नया मील पत्थर स्थापित करते हुए उन्होंने समालखा क्षेत्र की गौशालाओं के लिए 11 लख रुपए दान स्वरूप देने का ऐलान किया ।उन्होंने क्षेत्र के के अग्रणी नागरिकों और मौजिज लोगों का आह्वान किया कि वह जहां चाहेंगे क्षेत्र की 11 गौशालाओं एक एक लाख रुपए दान स्वरूप दे देंगे। श्री कौशिक यहां की गौशालाओं को पहले भी दिल कॉल कर दान देते रहे हैं। उन्होंने उन्होंने चुलकाना धाम की गौशाला को नया आईसर ट्रेक्टर भी विधानसभा रूप दिया था। श्री कौशिक ने मंच से अपने संबोधन में सब का आह्वान किया कि अपनी आय का एक हिस्सा दान करने की आदत डालें ।इससे आपकी कमाई लगातार स्वाभाविक रूप में बढ़ती रहेगी । उन्होंने कहा कि हो सकता है आपको कमाने की जरूरत ही ना पड़े । बोलो ,कि प्रकृति का नियम है कि जब हम हाथ से छोड़ने की आदत बनाते हैं तो परमपिता परमात्मा हमें उससे भी ज्यादा देने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा की सेवा ऐसा भाव है जो किसी रूप में भी की जा सकती है आप मानव सेवा के अलावा गौ सेवा ,अन्य पशुओं की सेवा जानवरों की सेवा करते हैं तो उसका भी प्रतिफल जरूर मिलता है यहां तक की चीटियों को खिलाया गया भोजन आटा और चावल भी सेवा का बड़ा रूप बनकर सामने आता है। उन्होंने कहा कि सेवा करने का अवसर भाग्यवान आदमी को मिलता है जो आपके सुख का आधार तय कर देता है उन्होंने कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण आदमी का कल्याण करने का काम करता है। शशिकांत कौशिक सेवा और दान के लिए पूरे हरियाणा ही नहीं दूर-दूर तक विख्यात हैं। वह समय-समय पर तरह-तरह का दान और सेवा करते रहते हैं। असल में वह युवाओं और सामाजिक दृष्टिकोण रखने वाले लोगों के लिए एक प्रेरणा स्रोत से काम नहीं है।
