
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
संवाददाता रेनू गौर
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण राष्ट्र रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मना रहा है। 22 जनवरी का दिन सनातन धर्म के सपनों को पूरा करने वाला दिन होगा। जिसका पूरा श्रेय भारतीय न्याय व्यवस्था को जाता है।
भारत के इस इतिहासिक दिन को न्याय उत्सव के रूप में भी याद किया जायेगा। जैसा कि अल्लामा इकबाल के विचारों से श्री राम भारतीय संस्कृति एवं भारतीय परम्परा के मुख्य किरदार के रूप में जाने जाते हैं। ऐसे में श्री राम को केवल हिन्दुओं से जोड़ना न्यायोचित नही होगा क्योंकि श्री राम सभी भारतीयों के दिल में बसे हैं,न केवल हिन्दुओं के बल्कि भारतीय मुसलमानों के दिल में रचे बसे हुए हैं।
राम मन्दिर निर्माण में जहां एक तरफ भारतीय न्याय व्यवस्था का योगदान है, दूसरी तरफ भारतीय मुसलमानों ने उस निर्माण को दिल से स्वीकार किया है। आने वाले 22 जनवरी को जब पूरा देश राममय होगा तो साथ-साथ भारतीय मुसलमानों के दिलों में भी वही प्रेम वही उत्साह होगा जो कि सभी सनातनियों के हृदय में होगा। ऐसे में श्री राम को धर्म के आधार पर बांटना उचित नहीं होगा। अच्छा होता 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ऐसे भारतीय राष्ट्रवादी मुसलमानों को जिन्होने राम मन्दिर निर्माण में आंशिक रूप से भी योगदान दिया है, उन सभी भारतीय मुसलमानों को चिन्हित कर आमंत्रित किया जाना चाहिए। जिससे सभी भारतीय मुसलमानों की प्राण प्रतिष्ठा के दिन उपस्थिति दर्ज हो सके तथा समाज में राष्ट्रीय एकता तथा अखण्डता का संदेश पूरे भारत में पूरी मजबूती के साथ फैल सके। जिससे समाज की विघटनकारी एवं अलगववादी शक्तियों को देश विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। तथा राष्ट्रीय मुखधारा से जुड़े हुए भारतीय मुसलमानों को इनकी विघटनकारी साजिशों से बचाया जा सके। भारतीय मुस्लिम महासभा तथा मुस्लिम कारसेवक मंच की तरफ से देश के सभी मुसलमानों से अपील करता हूँ कि 22 जनवरी के दिन अपने-अपने घरों में दीप जलाकर तथा अपने सनातनी भाईयों का मुंह मीठा कराकर भारतीय संस्कृति तथा भारतीय परम्परा की ऐसी मिसाल कायम करें जिससे इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से अंकित किया जाये।
