
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
जीरकपुर पटियाला: रियल एस्टेट डेवलपर सुषमा ग्रुप ने पटियाला में आज अपने दूसरे इन्वेस्टमेंट रोड शो का आय़ोजन किया। होटल शौर्य में मनु प्रॉपर्टीज़ एंड कंसल्टेंट के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में रियल एस्टेट उत्साही, इन्वेस्टर्स और होम बायर्स को इन्वेस्टमेंट के अवसरों की जानकारी प्राप्तजीरक करने के लिए एक मंच प्रदान किया। इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।
रोड शो को लोगों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को क्वालिटी, इनोवेशन और वैल्यू के प्रति सुषमा समूह की प्रतिबद्धता के बारे में बताया गया। शो में स्पॉट बुकिंग के लिए विशेष लाभ की पेशकश करने वाले रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स बारे में बताया गया।
सुषमा ग्रुप के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रतीक मित्तल ने बताया कि पटियाला में हमारे दूसरे निवेश रोड शो को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से हम खुश हैं। रोड शो का लक्ष्य खरीदारों को गुणवत्तापूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करना था । हमारी यात्रा भविष्य में भी जारी रहेगी ।
