
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
नरवाना, 20 अक्तूबर (नरेन्द्र जेठी) आप हरियाणा प्रदेश संयुक्त सचिव महेंद्र गर्ग धीरजावाला ने पंजाब सरकार के कैबनेट मंत्री श्री गुरमीत सिंह मीत हेयर से उनके चंडीगढ़ स्थित सरकारी निवास पर मुलाकात के दौरान हरियाणा में आप पार्टी द्वारा की जा रही गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की । आप हरियाणा प्रदेश संयुक्त सचिव महेंद्र गर्ग धीरजावाला नें मंत्री को बताया कि आम आदमी पार्टी हरियाणा ने राज्य स्तर से लेकर ग्रामीण स्तर तक सगठन का गठन कर दिया है। प्रत्येक पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौप कर कहा कि वे लोगो से मिल कर लोगो को पार्टी की नितियों से अवगत करवाएं । दिल्ली व पंजाब में शिक्षा व स्वास्थ्य पर जो कार्य किए है/ किए जा रहे है उनकी चर्चा देश में ही नही प्रदेश में भी हो रही है। हाल ही में बिजली आंदोलन व परिवार जोड़ो अभियान में पार्टी के पदाधिकारियों ने गांव-गाँव और शहरो में घर- घर जाकर पार्टी का प्रचार किया। इस अभियान के दौरान लोगो का पूर्ण सहयोग मिला। आम आदमी पार्टी हरियाणा आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटो पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।इस मुलाकात के दौरान जिला संयुक्त सचिव, अनिल श्योकंद सुदकैन ने उचाना विधानसभा में पार्टी की स्थिति बारे विशेष चर्चा की।
