
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
पंचकूला 16 सितंबर (संदीप सैनी) आज ओजोन दिवस के अवसर पर समाजसेवीका व पर्यावरणविद् प्रियंका पूनिया ने एक सेमिनार में बच्चों को ओजोन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ओज़ोन लेयर हमें हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाती है ।श्रीमती पुनिया ने 16 सितंबर 1987 को माउंट्रयाल में ओजोन परत के क्षय को रोकने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय समझौते के बारे में बच्चों को बताया ।इस में उन रसायनों के प्रयोग को रोकने से संबंधित एक बेहद महत्वपूर्ण समझौता किया गया था। जो गैसें व केमिकल ओजोन परत में होने वाले छेद के लिए उत्तरदाई है उन्हें बंद करना होगा।
ओजोन परत कैसे बनती है और इसकी क्षीणता को रोकने के क्या उपाय किए जा सकते हैं इस संबंध में जागरूकता पैदा करने के लिए 1994 से विश्व ओजोन दिवस मनाया जा रहा है ।किंतु चिंता की बात यह है कि पिछले कई वर्षों से ओजोन दिवस मनाए जाने के बावजूद ओजोन की परत बेहद तेजी से कम हो रही है। इस वर्ष विश्व ओजोन दिवस का थीम है माउंट्रयाल प्रोटोकॉल :फिक्सिंग दा ओजोन लेयर एंड रिड्यूजिंग क्लाइमेट चेंज अर्थात ओजोन परत को ठीक करना और जलवायु परिवर्तन को कम करना ।क्लाइमेट चेंज को रिड्यूस करने के लिए दुनिया भर के देश से ग्रीन हाउस गैसों का छोड़ने में कमी करने के लिए नए लक्ष्य आधारित करने के लिए मापदंड निर्धारित करना जरुरी है ।जी20 देशों पर जलवायु परिवर्तन से निपटने के उपायों की समीक्षा आधारित एक रिपोर्ट में पिछले साल में कहा गया था कि भारत सहित जी 20 देशों ने ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं व तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री तक सीमित करने के लिए दृष्टिगत पर्याप्त नहीं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अपेक्षित प्रणाम हासिल करने के लिए इन देशों का अपने उत्सर्जन का भाव कम करना होगा रिपोर्ट में इस भाग का जिक्र है और बेहद चिंताजनक बात है कि जी 20 देशों की इंधन पर निर्भरता कम नहीं हो रही है और जहां भी पेट्रोल व डीजल का इस्तेमाल अत्यधिक हो रहा है। वहां इस परत की मोटाई बहुत तेजी से कम हो रही है। पश्चिमी देशों में तकरीबन 82% जीवाश्म इंधन का प्रयोग हो रहा है बाकी वैकल्पिक तरीके जैसे सौर व वायु ऊर्जा का प्रयोग हो रहा है जोंकि बेहद कम है।
भारत ने हरित ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य 2027 तक 47 फीसदी रखा है 2030 तक 100 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन का भी लक्ष्य रखा गया है हालांकि नवीन ऊर्जा के इन लक्षणों के लिए रिपोर्ट में भारत की सराहना की गई थी।
विश्व के अधिकांश क्षेत्र में आज जलवायु परिवर्तन के चलते जो विनाश का दौर देखा गया उसके लिए काफी हद तक ओजोन परत की कमी मुख्य रूप से जिम्मेदार है। हमें यह बात ही समझ लेना चाहिए कि हमारे लापरवाही और पर्यावरण से बड़े पैमाने पर खिलवाड़ ही पर्यावरण के विनाश की सबसे बड़ी जड़ है।।ओजोन परत के सुरक्षित ना होने से मनुष्य पशुओं और यहां तक की वनस्पतियों के जीवन पर भी बेहद बुरा असर पड़ना तय है अधिकांश वैज्ञानिकों का मानना है कि ओजोन परत के बिना पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा और पानी के नीचे का जीवन भी नहीं बचेगा। इसलिए हमें अपने व भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को बचा कर रखना बेहद जरूरी है।

