
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 3 सितंबर को भिवानी में आएंगे ।इस दौरान वे सर्कल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, और नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। भिवानी में शपथ किसी जनसभा से कम नहीं होगा। आम आदमी पार्टी प्रदेश में तेजी से एक मजबूत संगठन का निर्माण कर रही है। अब तक हरियाणा में 4000 पदाधिकारी की घोषणा हो चुकी है। जिनकी नियुक्ति तीन चरणों में की गई। आम आदमी पार्टी में जमीन से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है।आम आदमी पार्टी हरियाणा का सबसे बड़ा संगठन तैयार करेगी। यह शब्द आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहे। रंजीत उप्पल ने बताया की आम आदमी पार्टी बहुत जल्द गांव और बूथ स्तर पर भी कमेटियों का गठन करेगी।उन्होंने कहा कि लोगों की लड़ाई वही लड़ सकता है, जिसके पास संगठन और सेना होती है। सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बहन बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हुई। रक्षाबंधन के दिन यमुनानगर में एक बहन की हत्या कर दी गई उसे परिवार के प्रति आम आदमी पार्टी की संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियों आम आदमी पार्टी नकल करने में लगे हैं। लेकिन प्रदेश की जनता को ओरिजिनल चाहिए ना की फोटोकॉपी। आम आदमी पार्टी को बिजली आंदोलन ने पूरे हरियाणा में लोगों का बहुत अच्छा समर्थन मिला। दिल्ली में 200 यूनिट और पंजाब में 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है। इसको लेकर हरियाणा के जनता में रोष है कि हरियाणा में ऐसा क्यों नहीं है। प्रदेश में जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है किसानों और नौजवानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। कांग्रेस के नेताओं को लगता ही नहीं कि संगठन बनाने की जरूरत है और ना ही कांग्रेस कहीं विरोध प्रदर्शन में नजर आ रही है उन्होंने बताया कि आज के समय में प्रदेश के लोग नरक में रह रहे हैं। प्रदेश के लोग मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। प्रदेश में लगातार चिकनगुनिया, मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियां फैल रही हैं। इसके अलावा बेरोजगारी में भी हरियाणा नंबर वन पर है। रोज पेपर लीक हो जाते हैं। हरियाणा के 75% लोगों को नौकरी में आरक्षण देना जुमला सबूत हुआ। नूहं हिंसा जो हिसार भाजपा और कांग्रेसियों नेताओं ने मिलकर करवाई है। आम आदमी पार्टी का कोई भी नेता उस दिन नूंह में नहीं था।कई नेताओं को जानबूझकर फसाया जा रहा है।
