
–
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला(संतोष सैनी,19 अगस्त 2023)।जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 32 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जजपा जिला प्रवक्ता बलबीर कुमार सैनी, एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पंचकूला से कैप्टन धर्मवीर को जिला पंचकूला के संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी नियुक्ति पर कैप्टन धर्मवीर ने जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रभारी कर्नल सुखविंदर राठी, कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह नैन व अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वो पार्टी संगठन की मजबूती के लिए मेहनत करेंगे व पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाने का काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने पिछले दिनों स्कूलों का नाम शहीद सैनिकों के नाम पर रखने पर पार्टी हाई कमान का आभार व्यक्त किया।
कैप्टन धर्मवीर की नियुक्ति पर जिला पंचकूला के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी व उनकी नियुक्ति पर पार्टी हाई कमान का आभार व्यक्त किया।
