
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
पंचकूला 23 जूलाई :- पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार एसआईटी गठित 4 करोड 85 लाख रुपये की धोखाधडी में एसआईटी इन्चार्ज एसीपी सुरेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में आरोपी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान विशाल गुप्ता पुत्र मदन लाल गुप्ता वासी पालम विहार गुरुग्राम के रुप में हुई । गिरफ्तार किये गये आरोपी को पेश अदालत 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ।जानकारी के मुताबिक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग(एचएसवीपी) हरियाणा) से शिकायत प्राप्त हुई कि आरोपी विशाल गुप्ता नें विभाग के साथ जाली दस्तावेजो व इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड में छेडछाड करके 4.85 करोड रुपये की धोखाधडी की है और विभाग नें बताया कि वर्ष 2020 से विभाग द्वारा ई-नीलामी की प्रक्रिया चल रही है जिस प्रक्रिया के तहत दिनांक 08.06.2022 को ई-नीलामी में आरोपी विशाल गुप्ता नें प्लाट खरीदनें के लिए भाग लिया था । जिसनें नीलामी में भाग लेनें के लिए 5% राशि का भुगतान किया । आरोपी नें गुरुग्राम में प्लाट नंबर 3760 सेक्टर 23-23ए के लिए बोली लगाई और प्लाट खरीदने के लिए विभाग के पीपीएम अकाउंट में 6 ट्राक्जेक्शन के माध्यम से अलग –अलग राशि में पैसे भेजे है विभाग के खाते में आरोपी विशाल के माध्यम से अलग 6 ट्राक्जेक्शन दिखाई दी जैसे कि दिनांक 26.07.2023 को 7339320/-, दिनांक 23.08.2023 को 6696500/-,दिनांक 01.09.2022 को 8000100/-, दिनांक 02.09.2023 को 7500000/- रुपये इसी तरह कुल 6 ट्राक्जेक्शन दिखाई दी । परन्तु विभाग नें जब चेक किया तो वास्तविक में आरोपी नें 100-100 रुपये की 6 ट्राक्जेक्शन की थी जो विभाग के खाते में अलग-अलग लाखो में राशि दिखाई देती थी परन्तु बाद जब जांच में पता चला कि आरोपी ने सिर्फ विभाग को 600 रुपये भेजे है जिसने प्लाट की रजिस्ट्री भेजी है । जिस बारे थाना में प्राप्त शिकायत पर भा.द.स की धारा 406/420 व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके पुलिस उपायुक्त के निर्देशानुसार एसआईटी का गठन किया गया । जिस मामलें में धोखाधडी करनें वालें मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करके पेश अदालत 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ।
