
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला के 23 तारीख को नूंह विधानसभा में होने वाले दौरे को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय नूंह पर की गई। जिसमें मेवात के तीनों विधानसभा से वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मीटिंग में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला के नूंह आगमन के कार्यक्रम तय किये गये।जिलाध्यक्ष जावेद खान ने बताया कि जेजेपी सुप्रीमो डॉक्टर अजय सिंह चौटाला के नूंह कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने की अपील की गई है।नूंह विधानसभा में आलदौका,सालाहेडी, मालब व आकेडा गांव में कार्यक्रम किये जाने है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।मीटिंग में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी बदरुद्दीन,जिलाध्यक्ष एडवोकेट जावेद खान,प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन व जिला प्रवक्ता नासिर हुसैन अड़बर ने कहा कि जेजेपी नेताओं का मेवात पर विशेष ध्यान है।मेवात की आधारभूत समस्याओं से मेवात वासियों को जल्द निजात मिलेगी। लोगों की चाहत है कि भविष्य में हरियाणा की बागडोर दुष्यंत चौटाला के हाथ में आए।बैठक में पंचायत प्रकोष्ठ के जिला प्रधान समय सिंह को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी।
जेजेपी बैठक में इनेसो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साकिर सालाहेडी ,नूहँ हल्का अध्यक्ष आस मोहम्मद,फिरोजपुर झिरका हल्का अध्यक्ष जान मोहम्मद,जावेद खान सालाहेडी,पूर्व प्रधान सिराजुद्दीन सिराज, युवा हल्का अध्यक्ष शाहिद पुन्हाना, सलमान सैक्टरी,नसीम रोजकामेव,समसुद्दीन गूमल,भीमसैन,वरिष्ठ नेता अब्दुल हमिद,ज़िला उपाध्यक्ष तालिम हुसैन,युवा उपाध्यक्ष आफताब अहमद,लियाकत खान,आजाद,जाहुल, मोहम्मद उसमान,इमरान इत्यादि उपस्थित रहे।
