
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला ।
जैसे पहले ही माना जा रहा था कि हरियाणा में स्थानीय स्वशासन के प्रस्तावित चुनावों की घोषणा सोमवार 13 अप्रैल को हो सकती है, निर्वाचन विभाग ने इसी के अनुरूप आज एक पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि नगर निगम और रेवाड़ी नगर परिषद सापला धारूहेड़ा और उकलाना नगर पालिका के लंबित चुनाव 10 मई को होंगे। इस घोषणा के साथ आज ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा ऐलान किया गया कि उपरोक्त चुनाव को लेकर जो कार्यक्रम घोषित किया गया है उसके अनुसार नामांकन 21 अप्रैल से शुरू होंगे और 25 तक भरे जा सकेंगे । 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की पड़ताल होगी जबकि नामांकन पत्र वापस लेने की तारीख 28 अप्रैल तय की गई है। उसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए जाएंगे।
मतदान सुबह 8:00 बजे शुरू होगा और 6:00 बजे तक चलेगा। आज से प्रदेश में कई जिलों में चुनावी माहौल गर्म होने के आसार बन गए हैं।
आप जानते हैं कि पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम, नगर परिषद रेवाड़ी,नगरपालिका सांपला, नगरपालिका उकलाना और नगरपालिका धारूहेडा में चुनाव होने हैं।
तीन नगर निगर्मों के चुनाव सरकार के कामकाज को लेकर जनमत संग्रह के रूप में देखे जा सकेंगे। सोनीपत अंबाला और पंचकूला नगर निगम चुनाव में पंचकूला और अम्बाला में विशेष तौर पर रोचक चुनाव होने की संभावना है। इसका कारण यह है कि इन दोनों जगह जहां नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा था वहीं 2024 में कांग्रेस विधानसभा के चुनाव में दोनों जगह बाजी मार ले गई थी। ऐसे में कांग्रेस को यह साबित करना है कि विधानसभा में उसकी जीत केवल संयोग नहीं थी बल्कि यह जीत उसके दबदबे के कारण हुई । जबकि भारतीय जनता पार्टी पर यह दबाव रहेगा कि वह दोनों जगह ही नहीं तीनों नगर निगमों में अपने मेयर बना कर अपनी लोकप्रियता साबित करें और रेवाड़ी नगर परिषद के अलावा नगर पालिकाओं के चुनाव भी जीत कर दिखाएं।
