
रॉयल नेवी का मेड-इन-अमेरिका अत्याधुनिक स्टील्थ फाइटर जेट F-35B पिछले तीन दिनों से भारत में खड़ा है, और वो भी किसी स्वागत समारोह के लिए नहीं, बल्कि अपनी “मजबूरी” में।
पहले बहाना दिया गया – “फ्यूल खत्म हो गया था।”
फिर सुर बदला गया – “हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया।”
पर अब जो अंदर की खबरें छन कर आ रही हैं, उन्होंने अमेरिकी मिलिट्री कॉम्प्लेक्स और उसकी तकनीकी श्रेष्ठता के दावों की हवा निकाल दी है।
? असली कारण क्या है?
भारतीय एयर डिफेंस रडार ने F-35B को जैसे ही भारतीय वायुसीमा में एंटर करते देखा, वैसे ही उसे “ट्रैक और लॉक” कर दिया गया। अब यह लॉक इतना सटीक और अचूक है कि न तो पायलट सिस्टम को बायपास कर पा रहा है, न ही अमेरिकी इंजीनियर इसे अनलॉक कर पा रहे हैं।
तीन दिन से अमेरिकी और ब्रिटिश टेक्निकल टीमें चाय पी-पीकर और कोड डाल-डालकर पसीना बहा रही हैं, लेकिन F-35B है कि टेक-ऑफ की हालत में ही नहीं आ रहा।
जिस फाइटर जेट को अमेरिका 5वीं पीढ़ी का सबसे घातक, सबसे एडवांस और दुनिया का ‘game-changer’ बताता रहा है – वही अब भारत की जमीन पर लाचार
printed as received .
