
@ दक्ष दर्पण
नई दिल्ली।
गीतकार जावेद अख्तर ने हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री और सांसद कंगना रानावत के खिलाफ मानहानि का एक मामला दर्ज करा रखा है जो लंबे समय से लंबित है। इस केस में आरोपी होते हुए भी कंगना रानावत कोर्ट में हाजिर नहीं हुई है। पिछली तारीख पर कोर्ट ने कंगना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का मन बना लिया था परंतु कंगना के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि वह संसद में व्यस्त होने के कारण हाजिर नहीं हो पाई ।इसलिए कोर्ट ने इसे आखिरी मौका बताते हुए अगली तारीख मुकर्रर कर दी है। जाहिर है अगली पेशी पर कंगना रानावत कोर्ट में हाजिर नहीं हुई तो निश्चित रूप से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो जाएंगे। मानहानि का यह मामला लगभग 5 साल
पुराना है। कोर्ट ने इस मामले में मध्यस्थता का मौका भी दिया था परंतु बात बनी नहीं।
