
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारतीय सेना से जुड़े गोपनीय दस्तावेज मुहैया कराने वाले भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। एटीएस को बड़ी सफलता मिली है आरोपी शख्स की पहचान सत्येंद्र सिवल के तौर पर हुई है जो कि यूपी के हापुड़ जिले का रहने वाला है आरोपी शख्स विदेश मंत्रालय में एमटीएस के पद पर कार्यरत था और वर्तमान में रुस स्थित भारतीय दूतावास में नियुक्त था।
