
ओमप्रकाश शर्मा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
जयपुर. भाजपा सरकार को बने सवा महीना होने को है परंतु अभी तक सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर नहीं किए हैं। यह स्थिति तब है जब एक डीजी सहित दस आईपीएस अधिकारी पोस्टिंग की इंतजार में है। इनमें दो एसपी व आठ प्रशिक्षु आईपीएस भी शामिल हैं। इसके अलावा कई जिलों में एसपी लम्बे समय से तैनात हैं। कुछ एसपी व आई जी की कार्यशैली को लेकर सरकार तक शिकायतें भी पहुंची है।
यह जरूर है कि सरकार बनने से पहले ही आईपीएस राजेश निर्वाण करीब आठ साल बाद केन्द्र की प्रतिनियुक्ति से लौटे हैंं। तत्कालीन डीजीपी उमेश मिश्रा के वीआरएस लेने से खाली हुए पद को देखते हुए निर्वाण को डीजी काडर में शामिल किया गया है। हालांकि राजेश निर्वाण केन्द्र से लौटने के बाद से ही पोस्टिंग के इंतजार में हैं। इनके अलावा तत्कालीन डीसीपी (जयपुर टैफिक) प्रहलाद कृष्णिया व शाहपुरा एसपी केसी यादव को चुनाव से पहले एपीओ किया गया था। दोनों को अभी पोस्टिंग नहीं दी गई है।
प्रशिक्षु आईपीएस भी पोस्टिंग की इंतजार में
आईपीएस बैच 2020 व 2021 बैच के सात अधिकारी भी पदस्थापन के इंतजार में हैं। इनमें वर्ष 2020 बैच के तीन तथा वर्ष 2021 बैच के चार अधिकारी हैं।
ये हैं पोस्टिंग की इंतजार में।
डीजी राजेश निर्वाण
एसपी प्रहलाद कृष्णियां। एसपी केसी यादव
प्रशिक्षु आईपीएस।
अमित जैन
शाहीन
रमेश
प्रशांत किरण
बी आदित्य
अभिषेक
मनीष कुमार
