
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
मोहाली 13 जनवरी ( ) । श्री बद्रीनारायण मंदिर सोहाना में स्वामी बालयोगी जी महाराज, अयोध्यावासी वालों के मागर्दशन में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है और कथा का आनंद लेने के लिए बडी संख्या में श्रद्वालु भी पहुंच रहे हैं, वहीं मंदिर कमेटी पदाधिकारियों और कथा आयोजकों की ओर से भी श्रद्वालुओं के बैठने के लिए उचित व्यवास्था की गई है ।
उपरोक्त बारें जानकारी देते और खुशी व्यक्त करते हुए मंदिर के अध्यक्ष नरेश शर्मा एवम सुरेश गर्ग व अन्य साथियों ने बताया कि यह श्री राम कथा 20 जनवरी तक चलेगी । 21 जनवरी को एक शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी और 22 जनवरी को मंदिर में राम दरबार की मूर्ति स्थापित की जाएगी । नरेश शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया क्षेत्र के श्री राम कथा सुनने के लिए विनम्र भाव से पहुंच रहे हैं, भगवान श्री राम जी की कथा सुन कर अपना जीवन सफल बनाएं। इस अवसर पर शिवचरण शर्मा के अलावा, सुरेश कुमार गर्ग, सत्य नारायण शर्मा, कमल अत्री, मोहित शर्मा और राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
वहीं दूसरी ओर कथा के दूसरे दिन मंदिर में पहुंचे श्रद्वालुओं ने भगवान श्री राम का मंदिर बनने और श्री राम कथा का आनंद लेने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि जिस पर प्रभु राम की किरपा हो उसके कुछ नहीं हो सकता, ठंड तो बहुत दूर की बात है । मंदिर कमेटी पदाधिकारियों और अन्य श्रद्वालुओं ने कहा कि लगभग 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद हमें बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है कि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, हम सभी भारतवासी भाग्यशाली हैं। इस मौके मंदिर के आचार्य किशोर शास्तरी के अलावा इससे पहले कलश यातरा का आयोजन किया गया था जिसमें गांव सोहाना के सभी धार्मिक संस्थाएं और लोगों के अलावा अन्य समाज सेवी संस्थाओं ने हिस्सा लिया और महिलाओं ने कलश यातरा में बढ चढ कर हिस्सा लिया । उन्होंने बताया कि कमेटी पदाधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की ओर से स्वामी बालयोगी जी महाराज को सम्मानित किया गया और महा आरती में हिस्सा लेने के बाद श्रद्वालुओं में प्रसाद वितरित किया गया ।

श्री बद्रीनारायण मंदिर सोहाना में श्री राम कथा से पहले निकाली गई कलश यातरा में हिस्सा लेते व जानकारी देते मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और श्रद्वालु।
