अम्बाला पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों ने फायरिंग रेंज पर आधुनिक हथियारों के चलाने का किया अभ्यास।

0 minutes, 6 seconds Read
Spread the love

धर्मपाल वर्मा

दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
अम्बाला 28 मार्च 2023     पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार आज 28 मार्च 2023 को सैनिक फायरिंग रेंज कांवला जण्डली अम्बाला शहर में अम्बाला के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने किसी भी आपात स्थिति में जानमाल की सुरक्षा हेतू आधुनिक हथियारों के चलाने का अभ्यास किया। पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने स्वयँ मौके पर पहुँच कर फायरिंग रेंज पर आधुनिक हथियारों के चलाने का अभ्यास करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का उचित मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री दीपक कुमार भा0पु0से0, उप-पुलिस अधीक्षक नारायणगढ श्री आदर्शदीप सिहँ, उप-पुलिस अधीक्षक बराड़ा श्री रजनीश शर्मा, उप-पुलिस अधीक्षक अम्बाला छावनी श्री अनिल कुमार, उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अम्बाला श्री रमेश कुमार, उप-पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जोगिन्द्र शर्मा व लगभग 34 अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने आधुनिक हथियारों के चलाने का अभ्यास किया।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा ने आधुनिक हथियारों के चलाने के लिए किए गए अभ्यास के दौरान बेहतर निशानेबाजी (प्रदर्शन) करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबन्धक थाना, निरीक्षक सी0आई0ए0, प्रबन्धक पुलिस लाईन व चैकीं ईन्चार्ज को निर्देश दिए कि वह समय-समय पर अपने अधीन तैनात सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को आधुनिक हथियारों के चलाने का अभ्यास करवाने के जिम्मेवार होंगे जिससे आपात स्थिति में जानमाल की सुरक्षा करते समय किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े।

आम नागरिकों की शिकायतों का शीघ्रातिशीघ्र किया जा रहा निपटान
बीते माह फरवरी 2023 में प्राप्त 504 शिकायतों बारे उचित कार्यवाही हेतू सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देशः पुलिस अधीक्षक अम्बाला।

अम्बाला पुलिस द्वारा आम नागरिकों की शिकायतों पर शीघ्रातिशीघ्र कार्यवाही की जा रही है। बीते माह फरवरी 2023 में प्राप्त 516  शिकायतों पर निर्धारित समय में उचित कार्यवाही कर उन का निपटान करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। कार्यालय पुलिस अधीक्षक अम्बाला में प्रतिदिन आम नागरिकों की शिकायतें सुनी जाती है और निर्धारित समय अवधि में नियमानुसार उनका निपटान भी किया जाता है। बीते माह फरवरी 2023 में 01 फरवरी 2023 को 26,  02 फरवरी 2023 को 16,  03 फरवरी 2023 को 10, 06 फरवरी 2023 को 41, 07 फरवरी 2023 को 26, 08 फरवरी 2023 को 12, 09 फरवरी 2023 को 20, 10 फरवरी 2026 को 26, 13 फरवरी 2023 को 23, 15 फरवरी 2023 को 50, 16 फरवरी 2023 को 18, 17 फरवरी 2023 को 15, 20 फरवरी 2023 को 25, 21 फरवरी 2023 को 40, 22 फरवरी 2023 को 44, 23 फरवरी 2023 को 20, 24 फरवरी 2023 को 39, 27 फरवरी 2023 को 15, 28 फरवरी 2023 को 38 कुल 504 आम नागरिकों की शिकायतें सुनकर निर्धारित समय में उचित कार्यवाही करने हेतू सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को भेजी गई। यह जानकारी दी है पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा ने।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने आगे जानकारी देते हुए बतलाया कि सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबन्धक थाना व जाँच अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वह प्राप्त शिकायतों पर अपना कार्य मेहनत और ईमानदारी से करते हुए निष्पक्ष कार्यवाही करें। आम नागरिकों की भावनाओं का आदर करें, क्योंकि जब आपके पास परेशान नागरिक आता है तो उसकी समस्या का समाधान करना हमारा सर्वप्रथम कर्तव्य है। ‘‘हर-समय’’ पोर्टल, ‘‘सी0एम0 विण्डो’’ व आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों पर एक माह के अन्दर-अन्दर उचित कार्यवाही अर्थात यदि उस शिकायत पर अपराध बनता है तो पर्चा (केस) दर्ज करें, यदि शिकायत झूठी पाई जाती है तो निरस्त करें, यदि किसी अन्य विभाग की है तो सम्बन्धित विभाग को भेज कर इस कार्यालय को सूचित करें। महिला विरूद्ध होने वाले अपराधों पर तुरन्त उचित कार्यवाही की जाए। उन्होनें कहा कि जो व्यक्ति थाना में शिकायत लेकर आता है, उससे मधुर व्यवहार करते हुए उसकी शिकायत पर शीघ्र कार्यवाही की जाए।
पुलिस अधीक्षक, महोदय ने आम नागरिकों से अपील की है कि वह किसी के विरूद्ध झूठी शिकायत ना दें यदि शिकायत झूठी पाई जाती है तो शिकायकर्ता के खिलाफ आई0पी0सी0की धारा-182 के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। आप सभी अपनी समस्याएंे इस कार्यालय की शिकायत शाखा ‘‘सी0एम0 विण्डो’’ व  ‘‘हर-समय’’ पर दे सकते हैं ।

लोग अधिक दहेज की मांग हेतू उसे प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी देते आ रहे हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी थी।

पुलिस अधीक्षक, अम्बाला के निर्देशानुसार जुआ/सट्टा खेलने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान आरोपी गिरफ्तार 2010/- रूपये बरामद
पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार जुआरियों/सट्टा खेलने वालों के खिलाफ जुआ अधिनियम 1967 के अन्र्तगत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र रामकिशन कालोनी अम्बाला छावनी के पास से सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेलने के मामले में 27 मार्च 2023 को पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी संजीव कुमार उर्फ संजय निवासी गाँव रविदास नगर थाना महेशनगर अम्बाला छावनी को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार कर 2010/-रूपये बरामद कर थाना अम्बाला छावनी में मामला दर्ज किया।

थाना महेशनगर में दर्ज दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी को किया शामिल जाँच  
थाना महेशनगर में दर्ज दहेज उत्पीड़न के मामले में 27 मार्च 2023 को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी शिव कुमार निवासी गोविन्द रोड श्याम नगर सोनीपत को शामिल जाँच कर न्यायिक प्रक्रियानुसार कार्यवाही की।  
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता पीड़ित महिला ने 11 फरवरी 2023 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 25 मार्च 2018  विवाह के समय से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग अधिक दहेज की मांग हेतू उसे प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी देते आ रहे हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी थी।

थाना शहजादपुर में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में पाँच आरोपियों को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार किया शामिल जाँच      
पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधिक मामलों में वांिछत आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना शहजादपुर में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में 27 मार्च 2023 को आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस दल ने कार्यवाही करते हुए आरोपी मोहित निवासी प्रोफैसर कालोनी यमुनानगर वर्तमान पता प्रतीक ग्रांट सिद्धार्थ विहार गाजियाबाद, सुशाील निवासी खालसा कालेज रोड यमुनानगर यमुना विहार कालोनी व तीन आरोपी महिलाओं को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार शामिल जाँच किया।  
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री रमित कुमार निवासी जनता कालोनी टैगोर गार्डन वैस्ट दिल्ली ने 21 फरवरी 2023 को थाना शहजादपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 15 फरवरी 2021 आरोपी रामदास, लकेश, मोहित कुमार, सुशील, रजत व आरोपी महिलाओं ने रजिस्टरी करवाने के मामले में उससे एक बड़ी रकम हड़पने की धोखाधड़ी कर जान से मारने की धमकी दी है।  इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस दल को सौंप दी  थी।

थाना सदर अम्बाला में दर्ज गुमशुदगी व आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार      
 पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व मामलों में वांिछंत आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना सदर अम्बाला में दर्ज गुमशुदगी व आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में में 27 मार्च 2023 को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री डिम्पल निवासी रणजीत नगर ने 08 मार्च 2023 को थाना सदर अम्बाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 06 मार्च 2023 को उसका 32 वर्षीय भाई अपनी पत्नी के साथ दवाई लेने के लिए गए थे जो बिना बताए कहीं चला गया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।

लेन ड्राईविंग (बाँई लेन) के नियमों की उल्लघंना करने पर यातायात पुलिस अम्बाला ने किए  69 भारी वाहनों के चालान
पुलिस अधीक्षक, अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतू अब तक 14688 भारी वाहनों के किए जा चुके चालान।

पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा द्वारा 25 अप्रैल 2022 को सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, वाहनों के सुचारू-रूप से आवागमन हेतू भारी वाहन व गति प्रतिबन्धित (निर्धारित गति सीमा) वाहन के लिए लेन ड्राईविंग (बाँई लेन) निर्धारित करने व बाँई लेन में चलने हेतू वाहन चालकों को जागरूक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतू पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की गोष्ठी बुलाई गई थी। गोष्ठी में उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए थे कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात के नियमों की पालना दृढ़ता से करवाई जाए। मोटर वाहन अधिनियम-2017 की धारा 4 के भाग 5 के अन्तर्गत निर्धारित गति सीमा व बाँई लेन में ना चलकर नियमों की उल्लघंना करने पर आज 28 मार्च 2023 को 69 भारी वाहनों के चालान किए और अब तक बीते 327 दिनों में 14688 भारी वाहनों के चालान किए जा चुके हंै।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने उप-पुलिस अधीक्षक, यातायात अम्बाला व प्रबन्धक थाना यातायात को निर्देश दिए थे कि आप मोटर वाहन अधिनियम-2017 की धारा 4 के भाग 5 अन्तर्गत सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक भारी वाहन व गति प्रतिबन्धित वाहन अपनी निर्धारित गति सीमा में बाँई लेन में चले जिससे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और ओवरटेक करते समय किसी भी वाहन चालक को कठिनाई का सामना ना करना पड़े और सड़क हादसों से बचा जा सके। यदि कोई भी वाहन चालक मोटर वाहन अधिनियम-2017 की धारा 4 के भाग 5 के अन्तर्गत निर्धारित गति सीमा व बाँई लेन में ना चलकर नियम की उल्लघंना करता है तो उसका चालान किया जाए। पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशों की पालना एवम सड़क सुरक्षा सुनिश्चिित करने के लिए आज दिनांक 28 मार्च 2023 को यातायात पुलिस अम्बाला ने मोटर वाहन अधिनियम-2017 की धारा 4 के भाग 5 के अन्तर्गत निर्धारित गति सीमा व बाँई लेन में ना चलकर नियमों की उल्लघंना करने पर 69 भारी वाहनों के चालान किए। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व वाहनों के सुचारू-रूप से आवागमन हेतू यह अनिवार्य है कि हम मोटर वाहन अधिनियम-2017 की धारा 4 के भाग 5 के अन्तर्गत निर्धारित गति सीमा व बाँई लेन में चले जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।  

जशनदीप सिंह रंधावा पुलिस अधीक्षक अंबाला।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *