ओलावृष्टि की होगी विशेष गिरदावरी – राव इंद्रजीत                                                                      फतह सिंह

Spread the love

दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com                                                              फतह सिंह उजाला 

गुरुग्राम। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि फरुखनगर व पाटोदी क्षेत्र में ओलावृष्टि के बाद फसलों के नुकसान के आंकलन के लिए विशेष गिरदावरी का कार्य जल्द ही शुरू होगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्रदेश के मंत्रियों व उच्च अधिकारियों के साथ जिला उपायुक्त से इस विषय पर बातचीत हो गई है।  राव ने कहा कि किसानों के हित के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार खड़ी हुई है और विशेष गिरदावरी कर किसानों को राहत दी जाएगी। राव ने कहा कि किसानों के हुए नुकसान की भरपाई प्रदेश सरकार द्वारा करवाई जाएगी किसान इस बात से निश्चिंत रहें और गिरदावरी कर मुआवजा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *