शनिवार 25 मार्च को हिसार में जुटेंगे , 4 लोकसभा क्षेत्रों के शक्ति प्रमुख।धनखड़, मनोहर, विप्लव देंगे चुनावी मंत्र।
धर्मपाल वर्मा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चंडीगढ़

Om Prakash Dhankhad
भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में संसदीय चुनाव की तैयारी के दृष्टिगत 4 लोकसभा क्षेत्रों हिसार सिरसा भिवानी महेंद्रगढ़ तथा कुरुक्षेत्र के 1620 शक्ति प्रमुखों 387 अन्य पदाधिकारियों सहित इन क्षेत्रों के सभी भाजपा विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार 25 मार्च को हिसार में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में बुलाई है । इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ,मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा मामलों के प्रभारी विप्लव देव ,महासचिव रविंदर राजू तथा पूर्व सांसद और संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और चुनावी मंत्र देंगे। इन 4 संबंधित लोकसभा क्षेत्रों में 36 विधानसभा क्षेत्र आते हैं इनमें भारतीय जनता पार्टी के 16 विधायक हैं ।इनमें कुरुक्षेत्र हल्के में 4,थानेसर, पेहवा, कैथल, और कलायत ,हिसार लोकसभा क्षेत्र में 4 हिसार, हांसी नलवा आदमपुर, सिरसा में 2 फतेहाबाद और रतिया ,भिवानी महेंद्रगढ़ में 6 भिवानी ,लोहारू, बवानीखेड़ा नांगल चौधरी ,नारनौल, कोसली शामिल हैं।

प्रभारी विप्लव देव

सीएम मनोहर लाल
