गुड न्यूज़: UKPSC ने 770 पदों पर जारी किया विज्ञापन! देखिए..खुशखबरी, लोक सेवा आयोग ने अब 770 पदों पर जारी किया विज्ञापन

Spread the love

शगुफ्ता परवीन

दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@admin

देहरादून

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक लेखाकार के 770 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि एतद्द्वारा सूचित किया जाता है कि दिनाँक 28 अक्टूबर 2022, शुद्धि पत्र / विस्तृत विवरण संख्या: 100/06/ई-05/डी.आर. / सहा०लेखा० / 2022-23, दिनांक 02 दिसम्बर, 2022 एवं संशोधित विज्ञापन संख्या: 146/06/ई- 05/ डी.आर./ सहा०लेखा०0 / 2022-23, दिनांक 30 दिसम्बर,

2022 द्वारा विज्ञापित सहायक लेखाकार परीक्षा -2022 के विज्ञापन में राज्य के विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार एवं लेखा परीक्षक के पदों के सापेक्ष उत्तराखण्ड महिला एवं उत्तराखण्ड के अनाथ उप श्रेणी के पदों को समेकित रूप से विज्ञापित किया गया था।

उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना संख्या-09/XXXVI(3) /2023/72 (1) / 2022 दिनांक 10 जनवरी, 2023 द्वारा प्रख्यापित उत्तराखण्ड लोक सेवा (महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण) अधिनियम, 2022 एवं उत्तराखण्ड राज्य के अनाथ के संबंध में जारी अधिसूचना

संख्या-179/XXX (2)/2021- 30(2)/2019, दिनांक 31 अगस्त, 2021 द्वारा निर्गत उत्तराखण्ड राज्य के स्थायी निवासी, ऐसे प्रभावित बच्चों (जिनके जैविक / दत्तक पिता-माता दोनों की मृत्यु बच्चे के जन्म से 21 वर्ष तक की अवधि में हुई हो) तथा

राज्य में संचालित स्वैच्छिक / राजकीय गृहों में निवासरत अनाथ बच्चों को राजकीय / शासकीय सेवा में क्षैतिज आरक्षण नियमावली, 2021 व शासनादेश संख्या-11/XXX (2)/2022-30(2)/2019, दिनांक 16 फरवरी, 2022 के आलोक में उत्तराखण्ड महिला एवं उत्तराखण्ड के अनाथ उप श्रेणी के रिक्त पदों को श्रेणीवार वर्गीकृत करते हुए निम्नवत् संशोधित किया जाता है-

पद का नाम सहायक लेखाकार

कुल रिक्त पदों की संख्या – 770

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *