
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
नई दिल्ली।
रेलवे ने आज से नई व्यवस्था शुरू की है तत्काल टिकट के लिए आधार ओटीपी जरूरी हो गया है। तत्काल बुकिंग के लिए आधार नंबर से ओटीपी जुड़ा होगा और पहले 30 मिनट एजेंट बुकिंग नहीं कर पाएंगे। इसका मकसद फर्जी एजेंट की मनमानी रोकना और आम आदमी को राहत देना होगा। पैसेंजर का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से जुड़ा होना जरूरी है ।काउंटर पर बुकिंग के लिए भी ओटीपी वेरीफाई किया जाएगा। पैसेंजर के मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने के बाद ही बुकिंग होगी। यही प्रक्रिया काउंटर पर बुकिंग के समय लागू होगी।
