
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चंडीगढ़, 14 जुलाई। संगठन का विस्तार करते हुए सोमवार को इनेलो के कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बलवान सिंह दोदवा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा से विचार विमर्श करके कर्मचारी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की।
सुरेन्द्र दहिया को वरिष्ठ उप प्रधान, सुरेन्द्र सुहाग, जगमाल सिंह, भगत सिंह बेनीवाल, भलेराम फोगाट और सतवीर सहरावत को उप प्रधान, सत्यवान शास्त्री को प्रधान महासचिव, आजाद गिल, जोगिन्द्र सिंह जागलान, महेन्द्र सिंह श्योराण, सुरत सिंह गागलाव, सतबीर मोर, राजकुमार गगनेजा और रतनलाल शर्मा को महासचिव, जगमोहन सिंह सिवाण को संगठन सचिव, दिलबाग सिंह, सुखबीर सिंह सींवर, फूले राम, सुभाष चन्द, जय कुमार, राम कुमार, सुभाष बिश्रोई, नरेंद्र मोर, दलबीर इन्दौरा, जगदीश चन्द और रामजीत सिंह को सचिव, रामपाल सिंह को कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, नफे सिंह और साहब सिंह को प्रचार सचिव, बृजभूषण राणा को कार्यालय सचिव, सतवीर और बनारसी को सदस्य बनाया गया है।
