राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए 4 नए सदस्य किए मनोनीत ।

दक्ष दर्पण समाचार सेवा
नई दिल्ली।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए 4 नए सदस्य मनोनीत किए हैं। इन 4 नए सदस्यों की गिनती देश के विशिष्ट व्यक्तियों में है और देश के प्रति इनका अहम योगदान रहा है। अब इन्हें एक सांसद के तौर पर बड़ी ज़िम्मेदारी मिलने जा रही है।
राज्यसभा के लिए मनोनीत हुए सदस्यों में मुंबई आतंकी हमले के गुनहगार अजमल कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने वाले महाराष्ट्र के प्रख्यात सरकारी वकील उज्ज्वल निकम, केरल के जाने-माने वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सी. सदानंदन मास्टर, पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और मशहूर इतिहासकार एवं शिक्षाविद् मीनाक्षी जैन शामिल हैं। इन्हें सांसद बनाया जा रहा है।
इन 4 नए सदस्यों को पहले से मनोनीत किए गए सदस्यों की रिटायरमेंट के चलते मनोनीत किया जा रहा है। ये सभी पहली बार अपनी संसदीय पारी खेलेंगे। एक सांसद के रूप में राज्यसभा की कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इनके मनोनीत होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने इनके मनोनीत होने पर एक-एक करके सबकी विशेषता भी बताई है।
