
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
इंद्री (करनाल) 13 जुलाई (मैनपाल कश्यप ) इनैलो पार्टी द्वारा प्रदेश में संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में तेज़ी से कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को इंद्री हलके के मटक माजरी स्थित कुंदन पैलेस में पार्टी की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता हलका अध्यक्ष भरत मढ़ान ने की। इस बैठक में इनैलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर भरत मढ़ान व अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका पगड़ी पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा का जोरदार स्वागत किया। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नई कार्यकारणी में भरत मढ़ान को हल्का अध्यक्ष को रोहित कश्यप उपप्रधान,हनी सचिव ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार ,उपाध्यक्ष लहना सिंह ,गुरनाम पाल उपाध्यक्ष ,संजय कुमार उपाध्यक्ष ,उपाध्यक्ष कृष्ण ,पवन कुमार उपाध्यक्ष ,प्रधान महासचिव समय सिंह ,महासचिव लोकेश भाटिया ,महासचिव कुवलंत सिंह ,महसचिव राजबीर सिंह ,सगठन सचिव अनिल शर्मा ,प्रचार सचिव गौरव कुमार ,सचिव सोहन सिंह ,सचिव अजय कुमार ,सचिव अमरदीप ,सचिव रामपाल ,प्रवक्ता राकेश विलम्ब ,कार्यालय सचिव पवन कुमार ,कोषाध्यक्ष असलमखान आदि सभी कार्यकर्तोओं को पार्टी की जिम्मेवारी दी गयी। प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने नवगठित ब्लॉक, जिला व प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणियों के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और उन्हें संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इनैलो एक ऐसी पार्टी है जो जमीनी स्तर के कार्यकर्ता से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक सभी को साथ लेकर चलती है। पार्टी की नई कार्यकारिणी में सभी समाजों के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है ताकि हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
इनैलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने मीडिया से बातचीत में माजरा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, नशाखोरी ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है, और आम जनता बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है।उन्होंने कहा कि हरियाणा के अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है, जिससे मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा। वहीं, स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी के चलते बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। माजरा ने कहा कि सरकार को बने भी प्रदेश में विकास कार्य नज़र नहीं आते। गुंडागर्दी, अपहरण और दनदिहाड़े हत्याएं आम हो चुकी हैं, जिससे साफ है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।
रामपाल माजरा ने कहा कि इनैलो आने वाले समय में हर जिले और हर हलके में जनसंपर्क अभियान चलाकर संगठन को और सशक्त बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर उनके साथ हल्का अध्यक्ष भरत मढ़ान ,जिला अध्यक्ष सुरजीत शामगढ़ ,सुरजीत संधू ,देशराज काम्बोज ,कविता धनकड़ ,धर्मबीर पाढा ,दर्शन सिंह ,अंग्रेजो देवी ,नरेश ,सतनम आदि काफी संख्या में इनैलो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
