
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
रोहतक।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवीन ढुल को रोहतक जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद लाखन माजरा कस्बे में उनका अनेक स्थानों पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कस्बे की गलियों, चैकों और वार्डों में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं और जयघोषों के साथ अभिनंदन किया। स्वागत के इन आयोजनों में युवाओं, बुजुर्गों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी पं. लोकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लाखनमाजरा में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित समारोह कार्यकर्ताओं की स्वेच्छा से किए गए। यह नवीन ढुल की संगठन के प्रति वर्षों की सेवा और उनके जनसंपर्क के व्यापक प्रभाव को दर्शाता है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवीन ढुल ने कहा कि यह दायित्व मेरे लिए सम्मान से अधिक एक जिम्मेदारी है। मैं संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन का सिपाही हूं भरोसे को जिम्मेवारी में बदलुंगा। गांव-गांव, वार्ड-वार्ड तक पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को पहुंचाना मेरा लक्ष्य रहेगा। उन्होनें कहा कि संगठन और समाज सेवा के लिए प्रतिपल समर्पित रहूंगा, उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, और जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका का आभार जताया और कहा कि उनका मार्गदर्शन संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगा। समारोह में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि नवीन ढुल का संगठन से जुड़ाव जमीनी स्तर पर है और वे हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने की शैली के लिए जाने जाते हैं। उम्मीद जताई गई कि उनके नेतृत्व में भाजपा का आधार और मजबूत होगा।

कार्यक्रम की आयोजन मंडल सचिव व ब्लाक समिति मेंबर अनिल राठी, कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की लाखन माजरा मंडल अध्यक्ष ललिता शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर कारक पूर्व जिला उपाध्यक्ष सतबीर राठी, धर्मवीर भगत मंडल उपाध्यक्ष, विक्रांत ढुल, अजीत नगर, अमन जागलान पंच कविता, जितेंद्र, गरीबदास और खन्ना साहब सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

