
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
रोहतक।
जिला बार एसोसिएशन, रोहतक के परिसर में शिवरात्रि वाले दिन शिवलिंग की स्थापना की जाएगी l आज सावन माह के पहले दिन नींव रखी गई l इससे पहले जिला बार लाइब्रेरी के कांफ्रेंस हाल में इस टर्म में जिला बार एसोसिएशन रोहतक में एनरोल होने वाले अधिवक्ताओं को एनरोलमेंट सर्टिफिकेट दिए गए l इस अवसर पर प्रधान दीपक हुड्डा ने सभी अधिवक्ताओं को जिला बार परिवार का सदस्य बनने पर बधाई दी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया l एनरोलमेंट कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र लौरा ने कार्यकारिणी एवं सभी अधिवक्ताओं से परिवार में जुड़े नए सदस्यों का परिचय करवाया l इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक हुड्डा जनरल सेक्रेटरी राजकरण पंघाल, लाइब्रेरी इंचार्ज अनिल रोहिल्ला, जॉइंट सेक्रेटरी डिंपल अरोड़ा, एनरोलमेंट कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार लौरा, एनरोलमेंट कमेटी के महासचिव अनिल कुमार शर्मा, उपप्रधान त्रिवेणी वर्मा, को चेयरमैन बलवान सरोहा देवेंद्र सैनी संदीप हुड्डा अंकित जून एवं सुधीर मलिक, विपिन डागर, रेनू शास्त्री सहित सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे l

