दक्ष दर्पण समाचार सेवा
बाढ़ड़ा ।
पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जागृत करने हेतु मेरा युवा भारत, चरखी दादरी द्वारा एक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में हरियाणा पुलिस के SHO महिला थाना प्रभारी सोनिया के अगुवाई में पौधा रोपण किया।
इस अभियान को जिले में कोर्डिनेटर करने वाले मेरा युवा भारत वालंटियर प्रवीण गोलागढ़ ने कहा”एक पेड़ माँ के नाम” 2.0 अभियान के तहत पौधारोपण कर अपनी मां और मातृभूमि को समर्पित एक छोटा-सा योगदान दिया। यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि हमारे जीवन में मां के अमूल्य स्थान को भी स्मरण कराने वाला एक भावनात्मक प्रयास है।
हर पेड़ जीवन देता है, और मां भी तो जीवन का प्रतीक हैं।
आइए, हम सब मिलकर एक पेड़ अपनी मां के नाम जरूर लगाएं और इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाएं। पुलिस थाना परिसर बाढडा में पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही मानवता की सच्ची सेवा है। जब हम एक पेड़ लगाते हैं, तो यह सिर्फ एक पौधा नहीं होता, बल्कि भविष्य की सांसों को सुरक्षित करने का प्रयास होता है। महिला थाना प्रभारी SHO सोनिया ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं है, बल्कि आम जनमानस में पेड़ों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव पैदा करना है। “माँ” शब्द भावनाओं, त्याग और संरक्षण का प्रतीक है, और जब कोई व्यक्ति अपनी माँ के नाम से पेड़ लगाता है, तो वह पर्यावरण से आत्मिक संबंध जोड़ता है।
इस मौके पर हरियाणा पुलिस के अन्य कर्मचारीने भी सक्रिय सहभागिता की और पौधरोपण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

