आम जन का सफर सुगम बनाने के लिए नारायणगढ़ सब डिपू में है 42 बसें दे रही सेवा।नारायणगढ़ से बस सेवा उपलब्ध है पर्यटन स्थल शिमला, देहरादून व धार्मिक नगरी हरिद्वार और अमृतसर तक। 

Spread the love

         नन्द सिंगला

दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@admin

नारायणगढ़

 आम जन का सफर सस्ता, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सरकार द्वारा कई कारगर कदम उठाये गये है। नई बसों की खरीद के साथ ही परिवहन विभाग से सम्बंधित नई योजनाएं बनाई गई है। 

        डयूटी इंस्पैक्टर संजीव कुमार ने बताया कि नारायणगढ़ उपकेन्द्र में यहां 42 बसें है जिनमें से 8 नई बसे हाल ही में उपलब्ध करवाई गई है। यहां से सुबह 5 बजे बस सेवा शुरू हो जाती है जोकि दिल्ली जाती है। इसके अलावा 6 बसें किलोमीटर स्कीम में दिल्ली जा रही है। नारायणगढ़ से पर्यटन स्थल शिमला (हिमाचल प्रदेश), नारायणगढ़ से दिल्ली-उना (हिमालचल प्रदेश) वाया अम्बाला कैंट होकर नारायणगढ़ तक चलाई जा रही है। सब डिपू नारायणगढ़ की एक बस चण्डीगढ़ से नारायणगढ़ होकर देहरादून तक उपलब्ध है।

                 नारायणगढ़ से हरिद्वार, नारायणगढ़ से अमृतसर, नारायणगढ़ से बदी होकर जालन्धर बस सेवा उपलब्ध है। इसके अलावा लोकल रूट पर अम्बाला कैंट, अम्बाला शहर, पंचकूला, चण्डीगढ़ तथा यमुनानगर के लिए भी बस सेवा है। बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय, पूछताछ केन्द्र, पब्लिक एनाउसमेंट सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए है तथा यात्रियों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था है। 

भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा ने कहा कि सरकार द्वारा यातायात को सुगम बनाने के लिए कई कदम उठाये गये है। सरकार द्वारा वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों (गैलेंटरी मेडल अवार्डी) को हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में राज्य की सीमा के अंदर मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है, जिसमें चण्डीगढ़ व दिल्ली भी शामिल है। आपातकाल के दौरान कष्ट झेलने वाले व्यक्तियों को पति या पत्नी सहित परिवहन विभाग की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। 

           सुपर लग्जरी ए.सी. बसों में विधवा/विधुर को किराये में 75 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है। छात्राओं को अपने घरों से शिक्षण संस्थानों तक 150 किलोमीटर की दूरी तक मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की गई है। महिला एवं छात्राओं के लिए प्रदेश में 213 मार्गो पर 181 विशेष सेवा बसें उपलब्ध करवाई गई है। प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों (महिला 60 वर्ष एवं पुरूष 65 वर्ष से अधिक की आयु ) को राज्य की सीमा के अंदर बस किराए में दी जा रही 50 प्रतिशत की छूट को बढ़ा कर अन्य राज्यों के गन्तव्य स्थान तक कर दिया गया है। राज्य परिवहन की बसों में कैंसर पीडि़तों के एक सहयोगी को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों के रियायती किराये की पात्रता आयु सीमा को 65 से घटाकर 60 वर्ष किया गया है। मान्यता प्राप्त पत्रकारों को एक साल में चार हजार किलोमीटर तक मुफ्त बस सेवा की सुविधा दी जा रही है। प्रदेश में हैवी व्हीकल/ट्रांसपोर्ट व्हीकल चालकों को प्रशिक्षण देने के लिए 7 नये चालक प्रशिक्षण संस्थान शुरू किए गए है। राज्य परिवहन विभाग द्वारा राज्य में संचालित चालक प्रशिक्षण संस्थानों की कुल संख्या 22 हो गई है। 

नारायणगढ़ सब डिपू के लिए नई बस की चाबी अम्बाला के डीआई रामफल ने विगत दिवस बस चालक को सौंपी और उन्हें शुभकामनाएं दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *