पूरे प्रदेश के कोने-कोने से आ रही है कांग्रेस की मजबूती की खबरें।हरियाणा में बनेगी कांग्रेस की सरकार ।डा राजेश वैद्य।

Spread the love

दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com चंडीगढ़

कांग्रेस के युवा नेता प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉक्टर राजेश वैद्य ने 6 मई शनिवार सायं काल नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के निसिंग ब्लॉक के गाँव बस्तली में शहीद भगत सिंह युवा क्लब के प्रधान गौरव शर्मा व उपप्रधान सन्नी वाल्मीकि, विकास शर्मा व समस्त कार्यकारिणी के विन्रम निमंत्रण पर भगवान परशुराम धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।

डॉक्टर राजेश वैद्य सभा को संबोधित करते हुए।

इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में सभी से कांग्रेस पार्टी से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त हरियाणा में कोने कोने में कांग्रेस पार्टी लगातार मजबूत होती जा रही है। लोग चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने को आमादा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग के व्यक्ति को पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासनकाल में हुए विकास कार्यों मजबूत कानून व्यवस्था और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की याद आ रही है। श्री वैद्य ने कहा कि उन्हें नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सारी दिक्कतों का पता है और कांग्रेस के सत्ता में आते ही समस्याओं का समाधान होना शुरू हो जाएगा। इस कार्यक्रम में श्री वैद्य के साथ पार्टी के कई और नेता और कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए।

गांव के लोगों के बीच डॉक्टर राजेश वैद्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *