निजामपुर के सरेली गांव में शादी में विवाद। बिना दुल्हन बैरंग लौटी बारात। दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल। लग्न राशि को लेकर तकरार, अब फैसला करेगी पंचायत।

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

अशोक कुमार कौशिक

दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
नारनौल। निजामपुर खंड के गांव सरेली में बीती रात एक शादी समारोह में लड़की और लड़का पक्ष में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया की आपस में मार पिटाई हो गई। आपसी विवाद में लड़की पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वही लड़के के चाचा को भी चोट आई है। मामले को लेकर लडकी पक्ष ने 112 पर फोन किया जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों के बीच मामला शांत करवाया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसे ही लड़की स्टेज पर जा रही थी, दोनो पक्ष मे विवाद हो गया। जहां बारातियो की तरफ से खाने को इतर बितर किया गया। टैंट की 50 कुर्सियों के साथ अन्य सामान को तोड़ दिया गया। इसके बाद मार पिटाई शुरू हो गई। मामला यहां तक पंहुचा कि लड़की पक्ष के करीब आधा दर्जन विनय कुमार, जगदीश, अनिल, राजेन्द्र, विकास, जिसमे करीब 8 वर्ष का लड़का नैतिक तथा रोशनी नाम की एक महिला भी घायल हो गए। जहां लड़की पक्ष के द्वारा घायलों को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे । प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। वही लड़के के चाचा को भी चोट आने की जानकारी मिल रही है।

कहा बिगड़ा मामला

जानकारी मिली है कि लडकी पक्ष की तरफ से लगन मे लड़के वालो को 5100 रूपये नेग के तौर पर दिए गए थे। वही जैसे ही बीते कल लड़की पक्ष लड़के पक्ष की स्वागत (गौरवे) पर गए। जहां लड़की पक्ष की तरफ से अपनी हैसियत अनुसार 501 रूपये गौरवे मे (सम्मान राशि) दिया तो लड़के पक्ष ने उस पर नाराजगी जाहिर की। इस बात पर मामला बिगड़ता चला गया। बारात दुजाना झज्जर से आई थी।

आपको बता दे की मामला बिगड़ने पर शादी नही हो पाई। वही दोनों लड़के (दुल्हे) व उनके पिता व चाचा अभी भी गांव सरेली मे मौजूद है। ग्रामीणों व लड़की पक्ष की माने तो लड़के पक्ष के लोगो को बुलाया गया है। जहां पंचायत मे फैसला लिया जाएगा।

खबर लिखे जाने तक दुल्हे पक्ष की तरफ से समाज के लोग पंचायत मे नही पहुंचे थे। ग्रामीणों की माने तो लड़की के पिता चुन्नीलाल को बहुत ही गरीब व्यक्ति बताया जा रहा है। जिसने अपनी हैसियत से उपर उठकर शादी मे पैसे खर्च किए थे। वही लड़कियों के पिता ने फैसला ग्रामीणों पर छोड़ा है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *