हरियाणा प्रदेश काग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग का राज्यस्तरीय कार्यक्रम 5 मई को सोनीपत में आयोजित किया जाएगा.

Spread the love

दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
रायपुररानी (संतोष सैनी,02 मई 2023). हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग का राज्यस्तरीय कार्यक्रम 5 मई
2023 को सोनीपत के यूनिक गार्डन मुरथल रोड सोनीपत में आयोजित किया जाएगा. उक्त जानकारी देते हुए ज़िला पंचकुला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के ज़िला अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने बताया. कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव होंगे.और कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सैनी करेंगे.इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्षों, प्रदेश को ऑर्डिनेटर, ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर , व सभी ब्लाकों के अध्यक्षों व पदाधिकारी भाग लेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *