अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पचास दिन पूर्व योग महात्सव कार्यक्रम आयोजित, 15,000 से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर रचा इतिहास

0 minutes, 1 second Read
Spread the love

दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com

चंडीगढ़, 2 मई 2023: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 के 50 दिन शेष रहने के अवसर पर शहर के भवानी निकेतन शिक्षा समिति के खेल मैदान में केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में 15 हजार से भी अधिक लोगों ने 45 मिनट का योग एक साथ किया और जयपुर शहर के हर उम्र के उत्साही योगप्रेमियों ने एक इतिहास रच दिया। इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल और अनेक केन्द्रीय मंत्रियों, राजस्थान की धरती से जुड़े सांसदों, स्थानीय मेयर, प्रदेश सरकार के आयुष से जुड़े अधिकारियो, स्थानीय योग-संस्थाओं के ओजस्वी योग साधक उपस्थित थे।

आयुष मंत्रालय के तहत कार्यरत स्वायत्त संस्था मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के साथ मिलकर तथा राजस्थान सरकार, स्थानीय अधिकारियों और योग से जुड़े स्थानीय संस्थानों के सक्रिय सहयोग से यह आयोजन किया। राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्री बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग और आयुष सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री, अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री , कैलाश चौधरी, केंद्रीय आयुष और महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ मुंजपारा महेंद्रभाई कालूभाई के साथ-साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों और अतिथियों ने हजारों स्थानीय लोगों के साथ मिलकर योग को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से इस विशाल महोत्सव में सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल, कलराज मिश्र ने कहा, योग और आयुर्वेद का सदियों पुराना इतिहास है। योग का सबसे पहला उल्लेख सबसे पुराने पवित्र ग्रंथों में से एक ऋग्वेद में मिलता है। यह आध्यात्मिक अनुशासन एक सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित है जिसका उद्देश्य शरीर और मन के बीच सामंजस्य स्थापित करना है। कोविड-19 के कठिन समय से गुजर रही दुनिया को योग और आयुर्वेद ने महामारी को नियंत्रित करने में मदद की है। हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र भाई मोदी की दीक्षा और प्रेरणा पर, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। तभी से पूरा विश्व उत्साह और उल्लास के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। मैं योग के 50वें काउंटडाउन के इस मेगा इवेंट का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। मैं गुलाबी नगरी जयपुर में इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयुष मंत्रालय को बधाई देता हूं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *