मन की बात का राजनैतिक खेल।भाजपा सता का कर रही दुरुपयोग। कंम्यूनिटी सेंटर्स में मन की बात का लाइव प्रसारण खेदजनक

Spread the love

युद्धवीर

दक्ष दर्पण समाचार सेवा

चंडीगढ़:-चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी के पार्षद दमनप्रीत सिंह ने कहा है कि भाजपा सता का दुरूपयोग कर रही है। कंम्यूनिटी सेन्टर में यहाँ किसी भी तरह के राजनैतिक कार्यक्रम किये जाने पर पूर्णत पाबंदी है। वहीं भाजपा अपने सता में होने का लाभ लेते हुए 30 अप्रैल रविवार को शहर के लगभग सभी कंम्यूनिटी सेंटर्स में इसका लाइव प्रसारण करने जा रहा है। यह वाकई निंदनीय और खेदजनक है। अगर भाजपा ऐसा करती है तो बाकी पार्टियों को भी कंम्यूनिटी सेंटर्स में कार्यक्रम करने की इजाजत मिलनी चाहिए।

दमनप्रीत सिंह ने कहा कि कम्युनिटी सेंटर का राजनीतिक इस्तेमाल करके बीजेपी ने सभी राजनीति पार्टियों के लिए रास्ता खोल दिया है अब हम भी कम्युनिटी सेंटर में राजनीतिक प्रोग्राम करेंगे।

दमनप्रीत सिंह नेता प्रतिपक्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *