दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com चंडीगढ़, 27 अप्रैल।भाजपा प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय ने विपक्षी नेताओं द्वारा सरकार की आलोचना में बोले जा रहे शब्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कार्यशैली के कारण लगभग साढ़े आठ साल बाद भी प्रदेश में सरकार के प्रति प्रो-इनकम्बेंसी का माहौल है। इस कारण विपक्षी नेता परेशान है। विपक्षी नेताओं के पास सरकार के विरुद्ध कोई मुद्दा नहीं है। मूद्दा विहीन विपक्ष को सरकार की आलोचना के लिए झूठ का सहारा लेना पड़ रहा है। झूठ के प्रपंच रचें जा रहें हैं। इसका ताज़ा उदाहरण फ़सल खरीद पर भुपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा लगातार बोला जा रहा झूठ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लस्टर लास और टुटे दाने की कट मनी का भुगतान हरियाणा सरकार द्वारा करने की घोषणा तुरन्त कर दी थी। लेकिन भुपेंद्र सिंह हुड्डा भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रवीण आत्रेय ने कहा कि मनोहर लाल प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनके पहले कार्यकाल के बाद 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 2014 की तुलना में लगभग साढ़े तीन प्रतिशत ज्यादा वोट मिले थे। लगभग साढ़े आठ साल के कार्यकाल के बाद भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की इमानदारी पर कोई ऊंगली नहीं उठा सकता। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की इमानदारी की प्रशंसा तो विपक्षी नेता विधानसभा में कर चुके हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जनता के प्रति समर्पण और दो करोड़ अस्सी लाख हरियाणा वासियों को अपने परिवार का सदस्य मानकर काम करने वाली सोच के कारण आज़ प्रदेश में उनसे ज़्यादा लोकप्रिय कोई नेता नहीं है। एक तरफ विरोधी पार्टियों के नेता केवल एक जाति या वर्ग विशेष के नेता बनकर रह गए। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की स्वीकार्यता समस्त हरियाणा की छत्तीस बिरादरी के सर्वमान्य नेता के तौर पर है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के लोगों से सीधा संवाद करने के लिए जन-संवाद कार्यक्रम शुरू किया। सरकारी योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंच रहा है, कहीं कोई दिक्कत तो नहीं है। यह जानना जन-संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य है। इस कार्यक्रम की घोषणा से विपक्ष बौखला गया। विपक्षी नेता अजीबो-गरीब तर्कों से कार्यक्रम की आलोचना करने लगे। विपक्षी नेताओं की बौखलाहट स्पष्ट इशारा कर रही है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में प्रो-इनकम्बेंसी का माहौल है। प्रो-इनकम्बेंसी के कारण हरियाणा में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी।

प्रवीण कुमार आत्रेय प्रवक्ता भाजपा हरियाणा
Leave a Reply