जजपा पंचकूला के पदाधिकारियों ने भवन निर्माण से जुड़े मजदूरों के गम्भीर मुद्दों को लेकर प्रदेश के श्रम मंत्री अनूप धानक से की मुलाकात।मंत्री ने सभी समस्याओं को हल करने बारे मोके पर दिया सबंधित अधिकारियों को निर्देश।

Spread the love


दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
पंचकूला, 25 अप्रेल: पंचकूला जजपा शहरी जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने पंचकूला में भवन निर्माण के कार्य में लगे मजदूरों की भारी दिक्कतों व समस्याओ का तुरंत संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार के श्रम महकमे के मंत्री अनूप धानक से पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व जननायक कर्मचारी मजदूर संघ के पदाधिकारियों के साथ उनके चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की। जजपा शहरी जिला प्रधान सिहाग ने राज्य मंत्री को बताया कि भवन निर्माण से जुड़े मजदूरों का सरकार द्वारा उनके हित व कल्याण के लिए बनाया गये भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी ही उनका शोषण कर रहे हैं। सरकार द्वारा उन गरीब मजदूरों को दी जाने वाली अर्थिक सहायता सालों से उनको नहीं दी जा रहीं है। सिहाग ने उनको बताया कि सेंकड़ों मजदूर विशेषकर महिलाएं इस बोर्ड कर्मचारियों व अधिकारियों की मनमानी से परेशान हैं।
राज्य मंत्री अनूप धानक ने इस प्रतिनिधिमंडल में आए सभी सदस्यों की बातों को पूरे ध्यान से सुना व कहा कि महकमे जो भी अधिकारी या कर्मचारी गरीब मजदूरों को तंग कर रहे हैं, उनके कामों में रोड़ा अटकाने का काम करते हैं उनके नाम मुझे लिख कर दो उनके खिलाफ तुरंत अनुशासनिक कार्यवाही की जाएगी। मजदूरों से सबंधित जो समस्याऐ जजपा जिला अध्यक्ष व प्रतिनिधिमंडल द्वारा उनके सामने रखी गई उस बारे उन्होंने मोके पर ही संबंधित अधिकारी को हल करने बारे निर्देश जारी किए। राज मंत्री ने वहां मौजूद सभी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी गरीब मजदूर को तंग नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी परेशानियों व दिक्कतों को दूर करने के लिए जिला स्तर पर दरबार भी लगाए जाएंगे।
आज इस प्रतिनिधिमंडल में पार्षद राजेश निषाद, जननायक कर्मचारी मजदूर संघ के संगठन मंत्री सुरेश पाठक,प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर धनखड़, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के सी भारद्वाज , कर्मचारी मजदूर नेता महेन्द्र शर्मा, मजदूर नेता मास्टर रंजीत , हरियाणा वाल्मीकि महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेन्द्र लौट, पूर्व पार्षद प्रेम मलिक, जसवीर जस्सी , सुरेश बेनीवाल ,कृष्ण कुमार, कर्मचारी नेता जिले सिंह, हीरामन वर्मा,सचिन सिहाग सहित काफी पदाधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *